फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anganwadi workers and other organizations took to the road on International Women's Day, shouting slogans against the government

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य संगठन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and other organizations took to the road on International Women's Day, shouting slogans against the government
मांगो को लेकर रोष प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स - फोटो : Sirsa
सिरसा। महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न आंदोलनकारी संगठनों ने एकत्र होकर रोष मार्च निकाला। लघु सचिवालय के समक्ष सभी संगठनों की महिलाओं ने सभा का आयोजन किया इसके बाद सीटीएम को मांग पत्र सौंपा और प्रदर्शन करते हुए महिला कॉलेज तक पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स समर्थन में सीआईटीयू, जनवादी महिला समिति व सर्व कर्मचारी संघ ने मिलकर रोष मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस संबंध में वर्कर्स ने सीटीएम को ज्ञापन सौंपा और इसके पश्चात धरना स्थल से रवाना होते हुए महिला कॉलेज तक रोष प्रदर्शन किया गया। वर्कर्स की ओर से रात्रि को भी लघु सचिवालय के बाहर पड़ाव डाला जाएगा। वहीं वर्कर्स ने कहा कि उनकी हड़ताल 20 मार्च तक जारी रहेगी। वहीं आगे की रणनीति उनके संगठन पर निर्भर है और आदेश आने पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट बलवीर कौर गांधी, वीरो रानी, शकुंतला जागलान व विजय ढुकड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रही तैनात
कई संगठनों की तरफ से विरोध प्रदर्शन करने को लेकर लघु सचिवालय के समक्ष भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं उप मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर पहले से अधिक पुलिस तैनात रही। महिला दिवस के अवसर पर किए गए रोष प्रदर्शन में महिलाओं की तादाद अधिक थी। जिसे लेकर महिला पुलिस की संख्या भी सर्वाधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड डे मील वर्कर्स ने मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिड डे मील वर्कर्स ने एक दिवसीय हड़ताल की। वर्कर्स ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय में स्थित पार्क में रोष जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मंगलवार को मिड डे मील वर्कर्स की ओर से हड़ताल किए जाने का उद्देश्य आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स का समर्थन करना था। जिसे लेकर सभी वर्कर्स ने प्रदर्शन करते हुए उनका समर्थन किया। जिला सचिव राजरानी ने बताया की आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स तीन माह से संघर्ष कर रही है लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की हैं। जिसे लेकर मुख्यमंत्री के नाम उन्होंने ज्ञापन सौंपा है। जिला सचिव राजरानी ने बताया कि उनकी मुख्य मांगे वर्कर्स को 24 हजार न्यूनतम वेतन देने, बकाया मानदेय, वर्कर्स की छंटनी पर रोक, स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन शुरू करना, आंदोलनकारी वर्कर्स व हेल्पर्स की मांगों को तुरंत पूरा करने व बर्खास्त की गई वर्कर्स को दोबारा से बहाल करने, वर्दी भत्ता, ड्रेस के लिए 1200 रुपये दिए जाने, कुक का 2019 से लेकर 2021 तक बकाया राशि देने, वर्कर्स का मानदेय सीधा उनके बैंक खाते में देने सहित करीब एक दर्जन मांगें हैं। सरकार से उनकी मांग है कि वे जल्द से जल्द इन्हें पूरा करे। इस अवसर पर संतोष रानी ब्लॉक प्रधान, राजविंद्र, राजवीर, भागवंति, सुखदीप व कृष्णा साहरणी शामिल रही।

मांगों को लेकर सिटीएम को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स

मांगों को लेकर सिटीएम को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स- फोटो : Sirsa

ंगों को लेकर रोष प्रदर्शन करती मिड डे मील वर्कर्स।

ंगों को लेकर रोष प्रदर्शन करती मिड डे मील वर्कर्स।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed