{"_id":"6599a8b61d21603d8d0f5036","slug":"amritsar-kalan-won-the-cricket-match-by-defeating-karmshana-sirsa-news-c-128-1-slko1008-13083-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कर्मशाना को हराकर अमृतसर कलां ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कर्मशाना को हराकर अमृतसर कलां ने जीता क्रिकेट मैच
Sun, 07 Jan 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के दौरान मुख्यअतिथि को सम्मानित करते हुए
सिरसा। गांव माधोसिंघाना में आयोजित जननायक चौधरी देवीलाल ग्रामीण क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन जेजेपी के ऐलनाबाद हलका अध्यक्ष अनिल कासनियां व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंजनी लढा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान गांव बेहरवाला के सरपंच ओमप्रकाश ख्यालिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पूल मैचों के तीसरे दिन शनिवार को माधोसिंघाना मैदान पर पहला मैच अमृतसर कलां व कर्मशाना के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अमृतसर कलां ने जीत दर्ज की।
दूसरा मैच पोहड़का व भूर्टवाला के बीच खेला गया। इसके अलावा जमाल व चिलकनी ढाब के बीच तथा रूपावास व रामपुरा ढिल्लो के बीच भी मैच खेला गया। सरपंच ओमप्रकाश ख्यालिया ने कहा कि इससे न केवल युवाओं को खेल में अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि युवा नशे से भी दूर रहेंगे और अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेंगे।इस अवसर पर सरपंच ओमप्रकाश ,सिरसा हलका अध्यक्ष सुधीर कूकना, जिला युवा प्रवक्ता नितिन टांडी, युवा प्रदेश संगठन सचिव अजब ओला, अकबर खान, ज्ञानचंद बेनीवाल, राजेंद्र कसवां, श्रवण जोशी, कुलदीप जांगू फूलकां, कैलाश ढिल्लों, मनोज भुर्टवाला मौजूद रहे।