फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Amid administrative strictness, the staff got a haircut, raising voices of protest; orders to report for duty today have been issued

Sirsa News: प्रशासन की सख्ती के बीच कर्मियों ने मुंडन करा बुलंद की विरोध की आवाज, आज ड्यूटी पर आने के निर्देश हैं जारी

Fri, 04 Sep 2026 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Amid administrative strictness, the staff got a haircut, raising voices of protest; orders to report for duty today have been issued
डबवाली में मुंडन कराते सफाई कर्मचारी। 
सिरसा। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कई कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के लिए जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को 5 सितंबर तक काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय तक ड्यूटी पर नहीं लौटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही नगर परिषद और नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल नहीं होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिरसा के जिला नगरायुक्त सुरेंद्र सिंह ने आदेश जारी किए हैं। इनमें नगर परिषद एवं नगर पालिका के सभी कार्यालय अधिकारियों को अपने अधीन कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारी कार्यालय समय में ड्यूटी पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का उचित रूप से निर्वहन करें। कोई कर्मचारी हड़ताल में शामिल न हो, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। यदि कोई कर्मचारी हड़ताल में शामिल पाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित कार्यालय को देने के निर्देश हैं। इसके बाद नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
दमन से नहीं डरेंगे कर्मचारी : कर्मचारी यूनियन की इकाई के प्रधान नरेश चौहान ने प्रशासन के आदेशों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी-डंडों और दबाव के बल पर कर्मचारियों की आवाज दबाना चाहती है। कर्मचारी इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। नरेश चौहान ने कहा कि सरकार ने 5 सितंबर तक काम पर लौटने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान किए बिना सख्त कार्रवाई की गई तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों का पूरा समर्थन प्राप्त है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को सख्ती के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। मांगों का स्थायी समाधान होने पर ही हड़ताल समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed