फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Aman is the fastest runner in 100 meter race in under-11 category and Jatin is the fastest runner in under-14 category

Sirsa News: अंडर-11 की 100 मीटर दौड़ में अमन व अंडर 14 में जतिन सबसे तेज धावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aman is the fastest runner in 100 meter race in under-11 category and Jatin is the fastest runner in under-14 category
स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली में आयोजित खेल प्रतियो​गिता में भाग लेते विद्यार्थी।
चोपटा। स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली में क्रीड़ा भारती की ओर से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में अंडर-11 की 100 मीटर दौड़ में अमन हुड्डा व अंडर-14 में जतिन बैनीवाल सबसे तेज धावक बने।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में डिफेंस हाउस ने बाजी मारी, जबकि अंडर 14 की 100 मीटर दौड़ में द्रोण स्वामी दूसरे व मनीष सोनी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 में विकास गोदारा, रितेश और प्रियव्रत व साहिल शेरडिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में आशीष सहारण पहले और प्रिंस कस्वां द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-11 की 400 मीटर दौड़ में अजय पाल प्रथम, गौतम द्वितीय व शुभम तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 में अंशु प्रथम, रहीश द्वितीय व नितिन तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में जयपाल वर्मा ने पहला, भूपेंद्र ने दूसरा व अंकित ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 में रहीस सोनी ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय व विशाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 वर्ग की 800 मीटर दौड़ हर्ष गढ़वाल सबसे तेज धावक बने। अंडर 17 में विशाल ने प्रथम, नवदीप ने द्वितीय व रोहित गोदारा तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 में अनिल पूनिया ने प्रथम, मोहित शर्मा ने द्वितीय व पुनीत जांगड़ा ने तृतीय स्थान पाया।

अंडर 11 की बाधा दौड़ में नरेश गाट अव्वल रहे। अंडर-19 में द्रोण स्वामी ने प्रथम स्थान पाया। अंडर 17 में जयपाल वर्मा प्रथम, गौतम द्वितीय व सुमित मेहरा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed