फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegations of theft and vandalism in the house of a retired malaria officer

Sirsa News: सेवानिवृत मलेरिया अधिकारी के घर चोरी व तोड़फोड़ करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Allegations of theft and vandalism in the house of a retired malaria officer
सिरसा। केलनियां रोड पर एक सेवानिवृत मलेरिया अधिकारी के घर चोरी व तोड़फोड़ करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों में प्रीतपाल सिंह, शमशेर सिंह, सतविंदर कौर व सुखदेव सिंह निवासी शमशाबाद पट्टी ,जसपाल सिंह निवासी पटियाला, बलविंदर सिंह निवासी पातड़ा,जेसीबी ड्राइवर मनिंदर व प्रॉपर्टी डीलर सन्नी नागपाल शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड महिला हेल्थ विजिटर किशन कौर ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है।
उनका इकलौता बेटा नवराज सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहता है और दोनों बेटियों की शादी पंजाब में हुई है। वह 83 वर्षीय बुजुर्ग हैं और अक्सर बीमार रहती हैं। वह केलनिया रोड नजदीक सरकारी प्राइमरी स्कूल शमशाबाद पट्टी के पास रह रही है। वह कई बार अपनी बेटियों के पास भी चली जाती हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोसी प्रीतपाल सिंह, शमशेर सिंह व सतविंदर कौर उनका मकान हड़पने की फिराक में हैं। किशन कौर का कहना है वह मई माह में अपनी बेटी के घर गई हुई थी। 16 मई रात 8 बजे उसके पास फोन आया कि आपके मकान के आगे जेसीबी व बुलडोजर खड़े हैं। सुबह आकर देखा तो मकान में रखा एसी, फर्नीचर, रसोई का सामान, चांदी के बर्तन व दरवाजे सहित अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed