फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegations of rigging were leveled against MNREGA mate, who had already resigned.

Sirsa News: मनरेगा मेट पर धांधली के आरोप लगाए, मेट पहले दे चुका इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging were leveled against MNREGA mate, who had already resigned.
सिरसा।ग्रामीण किशन सिंह खालसा प्रेसवार्ता को संबो​धित करते हुए। विज्ञ​प्ति
सिरसा। गांव चामल के ग्रामीणों ने गांव में मनरेगा का कार्य देख रहे मेट वेदप्रकाश पर धांधली के आरोप लगाए हैं। शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर उपायुक्त कार्यालय में धरने की चेतावनी दी है। वहीं, इस मामले में मेट ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसने आठ सितंबर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


वीरवार को ग्रामीण किशन सिंह खालसा ने बताया कि करीब 150 ग्रामीणों का मनरेगा के तहत पंजीकरण है। इसमें मनरेगा मेट ने अपने चहेतों व परिवार के लोगों को शामिल किया हुआ है। मेट की ओर से फर्जी तरीके से इन सभी की हाजिरी लगाई जा रही है और सरकार पैसे का गबन किया जा रहा है।
विज्ञापन


खालसा ने कहा कि पिछले लंबे समय से गांव में ये सिलसिला चल रहा है। जैसे ही उन्हें इस संबंध में पता चला तो उन्होंने तुरंत इस संबंधी मनरेगा मेट से बात की, लेकिन उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पंचायत से भी इस संबंधी बातचीत की गई, लेकिन पंचायत ने भी उन्हें बिना कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने बीडीपीओ से लेकर उपायुक्त तक को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन उपायुक्त कार्यालय में धरना देने को मजबूर होना पड़ेगा।





-------------सभी आरोप निराधार हैं। मैंने 8 सितंबर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेबर चाहे तो मेट का नाम देकर काम शुरू करवा सकती है। पंचायत भी काम करवाने के हक में है। कुछ लोग हैं, जो काम में बांधा डाल रहे हैं।

- वेदप्रकाश, मनरेगा मेट, चामल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article