{"_id":"68f13b762d8354b249008ed3","slug":"allegations-of-rigging-in-paddy-weighing-investigation-finds-dharma-kanta-to-be-correct-sirsa-news-c-128-1-svns1027-146117-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धान तुलाई में हेराफेरी का आरोप, जांच में धर्म कांटा मिला सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धान तुलाई में हेराफेरी का आरोप, जांच में धर्म कांटा मिला सही
विज्ञापन
रोड़ी। जांच के दौरान कांटे पर रखा गया वजन व पास खड़े किसान। संवाद
- फोटो : reasi news
रोड़ी। रोड़ी स्थित बागड़ी धर्म कांटे पर धान तुलाई में गड़बड़ी के आरोप के बाद वीरवार को फूड सप्लाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किसानों ने आरोप लगाया था कि धान से भरी ट्रॉलियों का वजन जानबूझकर 2 से 3 क्विंटल तक कम दिखाया जा रहा है, जबकि खाली ट्रॉली का वजन सही लिया जा रहा है।
वीरवार सुबह 8 बजे किसानों ने धरना प्रदर्शन कर विभाग को लिखित शिकायत भेजी। इसके बाद दोपहर में निरीक्षक सतवीर सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने धर्म कांटे की तकनीकी जांच की। जांच के दौरान मशीन में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। निरीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि धर्म कांटे की पूरी तरह से जांच की गई है और मशीन सही पाई गई है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि यदि भविष्य में कोई शिकायत मिलती है तो उसकी भी गंभीरता से जांच की जाएगी। विभाग किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह था मामला
बुधवार रात करीब 8:30 बजे कई किसानों ने बागड़ी धर्म कांटे पर विरोध प्रदर्शन किया था। किसान गुरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, बलजिंदर सिंह, भिंदर सिंह, जग्गा मेंबर और मक्खन सिंह ने आरोप लगाया कि शेलर मालिकों की मिलीभगत से ट्रॉलियों का वजन कम दिखाया जा रहा है। किसान मक्खन सिंह को अपनी ट्रॉली की तुलाई में गड़बड़ी का शक हुआ, जिसके बाद अन्य किसान भी उनके समर्थन में आ गए थे।