{"_id":"60c78f798ebc3e1f594310d8","slug":"all-infected-shifted-from-surgical-to-covid-ward-after-one-month-sirsa-news-rtk6129853171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद सर्जिकल से कोविड वार्ड में शिफ्ट किए सभी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद सर्जिकल से कोविड वार्ड में शिफ्ट किए सभी संक्रमित
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमण के मामले घटने पर सोमवार से नागरिक अस्पताल में अन्य बीमारी से ग्रस्त मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमितों को अब कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही सर्जरी भी शुरू होंगी। सोमवार को जिले में सिर्फ 14 नए मरीज मिले। जबकि आठ की मौत की पुष्टि हुई है। जिले में रिकवरी दर अब 97.30 फीसदी है। सोमवार को 95 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
नागरिक अस्पताल में एक माह पहले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद कोविड के मरीजों को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। सर्जिकल वार्ड में अब 55 बेड लगाए गए हैं इन बेडों पर अब हर प्रकार के मरीजों को भर्ती कर जांच की जाएगी। हालांकि कोविड वार्ड में अभी भी 30 से अधिक मरीज दाखिल हैं। वहीं, ओपीडी का समय बढ़ने से मरीजों का फायदा होगा।
आठ मरीजों की पहले हो चुकी थी मौत अब लिस्ट में किया शामिल
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन में सोमवार को आठ मरीजों के दम तोड़ने की पुष्टि की गई है। इन मरीजों का आधार कार्ड सिरसा का था लेकिन किसी अन्य स्थान पर रहने के कारण इनका डाटा अब विभाग की ओर से लिस्ट में शामिल किया गया है। जिले में अब 300 मरीज सक्रिय है। इनमें से 58 मरीज सरकारी और 32 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। 225 मरीज होम आइसोलेट है। सोमवार को केहरवाला की 75 वर्षीय महिला की मौत 28 अप्रैल को, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत 27 अप्रैल को, तेलियांवाली गली की 63 वर्षीय महिला की मौत 29 अप्रैल, शेरपुरा की 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत 15 मई को, गोबिंदनगर का 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत 8 मई को, नहराणा के 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत 28 मई को, रानियां के 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत 29 अप्रैल को कोरोना के कारण हो गई थी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के केस कम आने के बाद सर्जिकल वार्ड के सभी मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। वार्ड के खाली होने के बाद अन्य मरीजों को अब अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। सर्जरी की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। - डॉ. संदीप गुप्ता, एमएस, नागरिक अस्पताल