फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agriculture department engaged in promoting natural farming

Sirsa News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में जुटा कृषि विभाग

Wed, 31 Jan 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 31 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department engaged in promoting natural farming
जिले के गांव में किसानों को जागरूक करते हुए उपनिदेशक कृ​षि डॉ. सुखदेव कंबोज।
सिरसा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। इसके प्रोत्साहन के लिए सरकार ने योजना चलाई है। प्रायोगिक तौर पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी प्रयासरत हैं। किसानों को गांव-गांव जाकर प्राकृतिक खेती के बारे में बताया जा रहा है। इच्छुक किसानों का ऑनलाइन आवेदन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्राकृतिक खेतों को बढ़ावा देने का मुख्य कारण किसानों को रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग से होने वाले नुकसानों से बचाना है। यदि किसान दो से तीन एकड़ जमीन पर गेहूं और अन्य फसलों का उत्पादन करेगा तो स्वयं को बीमारियों से बचाकर रख सकता है। क्योंकि रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग से कैंसर, हृदयरोग, दमा आदि गंभीर बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इनसे लोगों को बचाने के लिए सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


यह है योजना
चार ड्रम के लिए 3,000 रुपये सरकार देगी।
प्रदर्शन के लिए किसान को 4,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
विशेष रूप से कुरुक्षेत्र में किसानों की प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
देसी गाय के लिए किसान को 25,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
प्राकृतिक खेती के लिए सरकार विशेष अनुदान, प्रशिक्षण और देसी गाय खरीदने के लिए मदद दिलवा रही है। ताकि किसान कीटनाशकों का प्रयोग कम करें।
इस वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन
www.agrihariyana.gov.in,naturalfarming


मिट्टी के नमूनों की होगी जांच
अधिकारियों के अनुसार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को लाभ देने के साथ साथ उनकी भूमि की मिट्टी जांची जाएगी। उनके खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति जांचने के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में नमूने भेजे जाएंगे। विवि की रिपोर्ट के आधार पर ही भूमि की तीन साल तक जांच चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इस योजना के तहत 352 किसानों को जोड़ा गया है। गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. सुखदेव कंबोज, उप कृषि निदेशक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed