फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agra Samaj has been an integral part of Bharatiya Janata Party: Vipul Goyal

अग्र समाज भारतीय जनता पार्टी का अभिन्न अंग रहा है : विपुल गोयल

Thu, 26 Dec 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Agra Samaj has been an integral part of Bharatiya Janata Party: Vipul Goyal
 कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को श्यामबाबा की मूर्ति भेंट करते सस्था के सदस्य।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल देर रात्रि हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में पहुंचे। उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष सिंगला ने उनका स्वागत किया। प्रो. गणेशीलाल व मनीष सिंगला ने शहर के प्रमुख समस्याओं व मांगों से विपुल गोयल को अवगत भी करवाया। विपुल गोयल को पगड़ी पहनाकर व श्री श्याम बाबा का पटका पहनाया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि अग्र समाज भारतीय जनता पार्टी का अभिन्न अंग रहा है।

विपुल गोयल ने भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवक पद्मश्री गुरविंद्र सिंह को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्र समाज के लोग पार्टी में विभिन्न पदोंं पर आसीन रहे हैं। अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुशासन है। विपक्ष पर तंज कसते हुए विपुल गोयल ने कहा कि विपक्ष हमेशा कहता है कि पोर्टल की सरकार है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये पारदर्शिता एवं तथ्य की सरकार है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने बयान दिया था कि वे 100 रुपये भेजते हैं, लेकिन नीचे केवल 20 रुपये पहुंचते हैं। हम इसे खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताते हुए विपुल गोयल ने कहा कि चौटाला साहब किसानों के मसीहा व गरीबों की आवाज थे। उनके निधन से हरियाणा को सबसे बड़ी क्षति हुई है। निकाय मंत्री ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। कार्यक्रम में सुरेंद्र आर्य, बलदेव सिंह मांगेआना, सतीश जग्गा, विजय सेठी, पार्षद प्रतिनिधि कर्मजीत टांक, इंद्रजीत खुराना, हरपिंद्र शर्मा, सुनील सैनी, साबरमल गुर्जर, जेपी गुप्ता इत्यादि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed