फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agniveer will be provided free education till PhD: Dushyant Chautala

अग्निवीरों को पीएचडी तक दिलवाई जाएगी मुफ्त शिक्षा : दुष्यंत चौटाला

Tue, 06 Aug 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Agniveer will be provided free education till PhD: Dushyant Chautala
सिरसा में चौधरी देवीलाल मल्टीपर्पज हॉल मे युवाओ को संबो​धित करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। इनेसो के स्थापना दिवस पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के लिए अनेक घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जजपा की सरकार बनने पर अग्निवीराें को चार साल की सेवा समाप्ति के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर पीएचडी तक की शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ के प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाने की दिशा में प्रभावी लड़ाई लड़ते हुए विधानसभा में संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि जजपा ने अपने संघर्ष के बूते चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखवाया। दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बस पास की सुविधा कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ही मिलेगी और उन्हें कहीं भी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रत्येक गांव एवं पंचायत स्तर पर 30 किलोमीटर के दायरे में स्थापित शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के समय पर आने व जाने के लिए नियमित व्यवस्था रोडवेज बसों व विशेष सरकारी वाहनों से की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए दोपहिया वाहनों को रजिस्ट्रेशन शुल्क से मुक्त किया जाएगा। प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक प्रत्येक विद्यार्थी का पांच लाख रुपये तक का बीमा निशुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन




दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि सरकारी नौकरी के लिए केवल एक बार 500 रुपये की आवेदन फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद आवेदक से फीस नहीं वसूली जाएगी।

भाजपा के साथ जाना राजनीतिक भूल

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि सर छोटूराम कहा करते थे कि कमेरों, गरीबों, महिलाओं, किसानों आदि के कल्याण के लिए राज में हिस्सा जरूरी है। समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के उद्देश्य व प्रदेशवासियों से किए गए चुनावी वादों को पूरा करने के लिए जजपा ने भाजपा के साथ शासन में हिस्सेदारी की थी, जो एक बड़ी राजनीतिक भूल साबित हुई। उन्होंने कहा कि जजपा ने अपने दम पर कम हिस्सेदारी होते हुए भी जनता से किए गए अधिकांश वादे पूरे करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed