{"_id":"f587530fe83a64ac29504e81019fe0ab","slug":"agitation-in-sirsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डिपो होल्डर बदलने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो होल्डर बदलने के विरोध में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड धारकों की मर्जी के बिना वार्ड नंबर 12 में अलग डिपो बनाने को लेकर कार्ड धारक भड़क उठे। विरोध स्वरूप वीरवार को लघु सचिवालय के मुख्य गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। सीटीएम और एफएसओ के आश्वासन के बाद वे शांत हुए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी अमर सिंह, हरीश, शीला, मुन्नी, बबीता, सुनीता, रानी, निर्मला, कमला, सुरेश, सतीश ने बताया कि वे पिछले काफी समय से डिपो धारक कृष्ण लाल के पास से राशन ले रहे हैं लेकिन कुछ दिनों पूर्व खाद्य आपूर्ति विभाग ने डिपो धारक किशन लाल की अटेचमैंट सूची से अलग कर दी।
विज्ञापन
अब उन्हें डिपो होल्डर के पास राशन लेने के लिए भेज दिया गया है। जिससे उनकी जान पहचान नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नया डिपो होल्डर राशन देने में भी आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
राशन देते समय कार्ड धारकाें के साथ वह बुरा बर्ताव करता है। उन्होंने कहा कि वे वह पहले वाले से ही राशन लेना नहीं चहते हैं। उनको दोबारा कृष्ण लाल के साथ अटेचमैंट किया जाए।
जिसके बाद सीटीएम विजेंद्र सिंह राशन कार्ड धारकों के पास पहुंचे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि समस्या का समाधान किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दो दिन पूर्व भी वे लोग आए थे लेकिन उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद सीटीएम ने कहा कि अब उनको दोबारा आने की जरूरत नहीं है।
कुछ समय बाद एफएसओ जगत पाल भी मौके पर पहुंच गए उन्हाेंने कहा कि वे लोग कृष्ण लाल से ही राशन ले।
फोटो: