{"_id":"5772cfdf4f1c1ba32c79b688","slug":"aggitation-in-sirsa-aggitaion-against-govt-aggitation-by-electricians-strike-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में 50 मीटर और ऐलनाबाद-डबवाली में 500 मीटर दूरी पर कर सकेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में 50 मीटर और ऐलनाबाद-डबवाली में 500 मीटर दूरी पर कर सकेंगे प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo
एस्मा लागू होने के बावजूद बिजली कर्मचारी प्रदर्शन करके अपना विरोध जताने पर अड़े हुए हैं। बिजली कर्मचारी यूनियन ने ऐलनाबाद, डबवाली व सिरसा अदालत में एस्मा पर स्टे देने को लेकर याचिका दायर की। अदालत ने स्टे तो नहीं दिया लेकिन राहत देते हुए धरना प्रदर्शन की सीमा निर्धारित कर दी।
विज्ञापन
बिजली निगम के एक्सईएन सुखबीर कंबोज ने बताया कि ऐलनाबाद सिविल कोर्ट आदेशानुसार प्रदर्शकारी ऐलनाबाद बिजली घरों से 500 मीटर दूरी पर प्रदर्शन कर सकेंगे। डबवाली में भी कोर्ट ने ऐसा ही फैसला शनिवार को सुनाया। सिरसा सिविल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए बिजली घरों से 50 मीटर की दूरी पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
जिले के सभी बिजली घरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध है। हड़ताल के कारण जिलावासियों को बिजली संबंधित कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। एसई वर्मा ने बताया कि सिरसा बिजली निगम ने पांच प्राइवेट एसडीई बुलाए हैं। पहले की भांति ही उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई मिलती रहेगी। जो भी बाधा पहुंचाने की चेष्टा करेगा उससे प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन