फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agent Asso. 5 applications came on the last day of elections, Krishna became treasurer unanimously

Sirsa News: आढ़ती एसो. चुनाव में अंतिम दिन आए 5 आवेदन, सर्वसम्मति से कृष्ण बने कोषाध्यक्ष

Wed, 19 Feb 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Agent Asso. 5 applications came on the last day of elections, Krishna became treasurer unanimously
आढ़ती एसोसिएशन के कार्यालय में प्रधान पद के लिए नामांकन करते हुए उम्मीदवार।
सिरसा। शहर में आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के चुनाव को लेकर बुधवार को प्रधान, उपप्रधान और सचिव पद के लिए पांच आवेदन आए। एसोसिएशन व आढ़तियों की सर्वसम्मति से कृष्ण गोयल को कोषाध्यक्ष चुन लिया। आढ़ती एसोसिएशन के चुनावों को लेकर आढ़तियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन


बुधवार को एसोसिएशन के कार्यालय में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इसमें पहले एसोसिएशन में उपप्रधान रहे प्रेम बजाज ने आवेदन किया। वहीं बुधवार को कीर्ति गर्ग ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए नामांकन किया। इसके बाद उपप्रधान के पद के लिए राजेश कुमार उर्फ राजू सुधा और कुनाल जैन ने आवेदन किया। सचिव पद के लिए बुधवार को विपिन बंसल ने आवेदन किया है।
विज्ञापन




आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कुल सात आवेदन आए हैं। जिसमें प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार, उपप्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार और सचिव के लिए भी दो उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, सर्वसम्मति से कृष्ण गोयल को एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आवेदन लेने के लिए मौजूदा कार्यकारिणी से प्रधान मनोहर मेहता, उप प्रधान सुशील कसवां, सचिव दीपक मित्त्ल, सुशील रहेजा संगठन सचिव व दीपक नड्डा ने सभी उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त किए। वहीं, 20 फरवरी को नाम वापसी का आखिरी दिन है।






597 सदस्य करेंगे मतदान

शहर मंडी में आढ़ती एसोसिएशन में कुल 597 सदस्य शामिल हैं। जो पहले 562 सदस्य थे लेकिन इस वर्ष बढ़कर 597 की संख्या हो चुकी है। इस बार मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव काफी रोचक होने वाले हैं। वहीं, नगर परिषद के चुनावों के चलते इस बार आढ़ती एसोसिएशन के चुनावों में राजनीतिक रंग देखने को मिल सकता है। हालांकि एसोसिएशन की ओर से पार्टी विशेष और प्रचार व पोस्टर आदि लगाने पर प्रतिबंध है।

-----



चुनाव में आमने-सामने होंगे ये उम्मीदवार

प्रधान पद के लिए - कृष्ण मेहता, कीर्ति गर्ग व प्रेम बजाज में मुकाबला होगा।

उपप्रधान पद के लिए - राजेश कुमार उर्फ राजू सुधा और कुनाल जैन में मुकाबला होगा।

सचिव पद के लिए- राजेंद्र नड्डा व विपिन बंसल में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed