फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agency claims: Now both machines will run 24 hours, garbage heaps will end in a month

एजेंसी का दावा : अब 24 घंटे चलेंगी दोनों मशीन, एक माह में खत्म होंगे कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Agency claims: Now both machines will run 24 hours, garbage heaps will end in a month
बकरियांवाली कचरा निस्तारण प्लांट में निस्तारित होता कचरा।
सिरसा। बकरियांवाली प्लांट में एजेंसी ने लंबे समय बाद दोनों मशीनों को शुरू कर दिया है। दोनों मशीनों को नियमित रूप से चलाने के साथ साथ कचरे का आरडीएफ उठाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों मशीनों के शुरू होने से प्रतिदिन 300 से 400 मीट्रिक टन के बीच में कचरे का निस्तारण होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक माह के अंदर अंदर कचरे के नए बने ढेर को हटा दिया जाएगा। उसके बाद पुराने कचरे को निस्तारित करने का काम किया जाएगा। दरअसल, अमर उजाला ने बकरियांवाली प्लांट की अव्यवस्था के बारे में खबरें प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों ने मौका निरीक्षण कर एजेंसी को एक सप्ताह के अंदर-अंदर दोनों मशीनों के तहत काम शुरू करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इसी आधार पर एजेंसी ने अपना काम शुरू कर दिया है। पिछले तीन से चार दिनों से निरंतर एजेंसी के कर्मचारी 15 से 18 घंटे तक मशीन चला रहे हैं। वहीं, आरडीएफ की चार से पांच गाड़ियां दूसरे राज्यों में भेजी जा रही हैं, ताकि जल्द से जल्द निस्तारित कचरे का निपटान और बेहतर व्यवस्था प्लांट पर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनों के निरंतर काम करने से बनेगी व्यवस्था

नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, बड़े स्तर पर कचरा निस्तारण का कार्य शुरू किया गया है। मानसून से पहले तेजी से कचरा निस्तारण प्लांट में कचरे की उठान करवाकर व्यवस्था की जाएगी, ताकि मानसून की बारिश के दौरान प्लांट के अंदर प्रतिदिन आने वाले कचरे के लिए कोई दिक्कत नहीं आए। क्योंकि बारिश के समय में कचरे का नियमित रूप से निस्तारण नहीं हो सकता है।


----



कचरा निस्तारण प्लांट में दोनों मशीनें शुरू हो गई है। मशीनों को निरंतर चलाया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा कचरा निस्तारित कर रहे हैं। एक माह के अंदर अंदर प्रतिदिन आने वाले कचरे के ढेर को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा

- मनोज कुमार, सुपरवाइजर, पूजा वेस्ट मैनेजमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article