{"_id":"621a72d73f5e4b546e1c3fa8","slug":"after-two-years-roadways-bus-will-leave-from-sirsa-to-talwandi-sabo-of-punjab-sirsa-news-hsr6253481114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष बाद सिरसा से पंजाब के तलवंडी साबो के लिए रवाना होंगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष बाद सिरसा से पंजाब के तलवंडी साबो के लिए रवाना होंगी रोडवेज बस
विज्ञापन
बस अड्डा पर खड़ी बस में सवार होते यात्री
- फोटो : Sirsa
सिरसा। रोडवेज की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिए सिरसा से पंजाब के तलवंडी साबो के लिए दो वर्ष बाद फिर से बस का संचालन शुरू किया गया है। सिरसा से बस सुबह 8:10 पर रवाना होगी और वापसी में सुबह 10:45 पर बस तलवंडी साबो से सिरसा के लिए रवाना होगी। 70 किलोमीटर के इस रूट पर सिरसा के करीब 12 और पंजाब के करीब पांच गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
वहीं रोडवेज की ओर से अब बठिंडा और फाजिल्का के लिए भी नया रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। बसों के संचालन के लिए परमिट भी मिल चुका है। रूट प्लान तैयार होने के बाद बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे पहले सिरसा से फाजिल्का के लिए एक मात्र बस का संचालन होता है जबकि बठिंडा के लिए कोई भी बस रवाना नहीं होती। वहीं पंजाब की तरफ बसों की संख्या बढ़ने के लिए रोडवेज की ओर से तैयारी की जा रही है।
सिरसा से तलवंडी साबो के लिए इन गांवों से होते हुए रवाना होगी बस
सिरसा के बस स्टैंड से सुबह 08:10 पर रवाना होगी और इसके बाद साहुवाला, पंजुआना, भादड़ा, कुरंगावाली, पक्का दादू, धर्मपुरा से पंजाब के सिंहपुरा से होते हुए तलवंडी साबो पहुंचेंगी। तलवंडी साबो में बने गुरुद्वारे में काफी संख्या में सिरसा से श्रद्धालु पहुंचते है। बस के शुरू होने से यात्रियों को इसका काफी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
निजी बस चालकों की ओर से अभी भी मिस किए जा रहे है फेरे
छात्रों की संख्या बढ़ने के बाद निजी बस चालकों की ओर से बसों के फेरे को मिस करना शुरू कर दिया गया। जिसके बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से इस संबंध में आरटीओ को शिकायत दी गई। आरटीओ की ओर से भी निजी बस चालकों को चेतावनी देकर उन्हें नोटिस जारी किए गए। लेकिन इसके बाद भी सिरसा से ऐलनाबाद, डबवाली और बणी के रूटों पर चलने वाले निजी बस ऑपरेटरों की ओर से फेरों को मिस किया जा रहा है। जिसके कारण यात्रियों के साथ छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चक्कर बढ़ने के बाद भी यात्रियों को उठानी पड़ रही समस्या
सिरसा बस स्टैंड से हर रोज 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। कॉलेज खुलने के बाद रोडवेज की ओर से 15 बसों के फेरों को बढ़ाया गया था। लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों और विद्यार्थियों को बस में लटक कर सफर करना पड़ता है। बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर यात्रियों की ओर से रोडवेज महाप्रबंधक को कई बार मांग पत्र सौंपा जा चुका है।
सिरसा से तलवंडी साबो के लिए चलने वाली बस दो वर्ष से बंद पड़ी थी। जिसका अब दोबारा से संचालन शुरू कर दिया है। सिरसा से फाजिल्का और बठिंडा के लिए बसों का संचालन करने को लेकर भी तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए है। जिस भी रूट पर बस की आवश्यकता होती है बस का संचालन किया जा रहा है।
-रतनलाल, बस स्टैंड इंचार्ज, सिरसा