फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After three months, the proceedings of the first meeting were passed

Sirsa News: तीन माह बाद पास हो गई पहली बैठक की कार्यवाही

Mon, 30 Jun 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 30 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
After three months, the proceedings of the first meeting were passed
सिरसा। अप्रैल माह में हुई पहली नगर परिषद की साधारण बैठक की कार्यवाही तीन माह बाद पास हो गई। लंबे समय से कार्यवाही में पास किए गए विकास कार्यों के एजेंडों को शुरू किए जाने का इंतजार नगर परिषद के अधिकारी कर रहे थे। क्योंकि लगातार विकास कार्यों को लेकर पार्षदों की मांग आ रही थी। वहीं, कई बड़े विकास कार्यों के प्रोजेक्ट भी इस कार्यवाही में शामिल थे। ऐसे कार्यवाही पास होने के बाद कई प्रोजेक्टों को नगर परिषद प्रशासन अब गति देगा। कार्यवाही पास होने के साथ ही सभी पार्षदों से प्रमुखता से करवाए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी प्रशासन ने मांगी है।
विज्ञापन

इसका कारण है कि कार्यवाही के आधार पर एक वार्ड के अंदर 70 लाख रुपये तक ही कार्यों को करवाया जा सकता है। भले ही वार्ड के अंदर 70 लाख रुपये से ऊपर के कार्य पास होकर कार्यवाही में आए हैं। ऐसे में अब अधिकारियों ने 70 लाख रुपये के आधार पर विकास कार्यों को प्रमुखता देते हुए टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चेयरमैन कर रहे दूसरी साधारण बैठक बुलाने की तैयारी : साधारण बैठक की पहली कार्यवाही पास होने से पूर्व ही नगर परिषद चेयरमैन ने दूसरी बैठक बुलाने की योजना बना ली थी। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इसका मुख्य कारण है कि पूर्व बैठक में चेयरमैन ने अपनी ओर से कोई एजेंडा प्रस्तावित नहीं किया गया था। मगर, इस बार चेयरमैन स्वयं अपने कई एजेंडों को कार्यवाही में रखना चाहते हैं। वहीं, शहर विकास के कई बड़े प्रोजेक्टों को बिना साधारण बैठक शुरू नहीं किया जा सकता है। हाउस में उन प्रोजेक्टों का पास होना बेहद जरूरी है। सूत्र के अनुसार जुलाई माह के पहले सप्ताह में साधारण बैठक चेयरमैन बुला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed