फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After the death of beloved boyfriend

प्रेमिका के बाद प्रेमी की भी गई जान

Sat, 28 Jun 2014 11:40 PM IST
sirsa
sirsa Updated Sat, 28 Jun 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन

चतरगढ़ पट्टी में एक साथ जहर खाने वाले युवक-युवती की मौत हो गई है। उक्त प्रेमी जोडे़ ने तीन दिन पूर्व जहर खाया था। युवती के परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी, जबकि युवक की मौत शुक्रवार शाम को हुई है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार दोपहर सामान्य अस्पताल में किया गया। चतरगढ़ पट्टी निवासी गोगी का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


 परिजन युवती की सगाई करने लगे तो गोगी ने प्रेमिका के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनाें के परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले आए। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गोगी की हालत गंभीर होने के चलते परिजनों ने उसे हिसार स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


मेरे भाई को मजबूर किया गया
मृतक के छोटे भाई मुकेश उर्फ माेंटी ने बताया कि उसके भाई को कुछ युवकों ने मरने के लिए मजबूर किया था। चतरगढ़ पट्टी के दो युवकों ने उसके भाई को लेडीज कपड़े पहनाकर डांस करवाया और इसकी वीडियो बना ली। इस घटना के बाद से उसका भाई गोगी तनाव में रहने लगा और उसने 26 जून को दोपहर गली में जहर खा लिया। मृतक के परिजन हुडा चौकी प्रभारी राजकुमार पर उक्त युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने का दबाव डालने लगे तो चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पर्चा दर्ज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। फिर भी अगर केस दर्ज करवाते हो तो पहले जांच होगी और जांच में आरोप झूठे साबित हुए तो उल्टा शिकायतकर्ता पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद एसएचओ मौजी राम अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात की। उन्होंने उनसे कहा कि जब भी शिकायत दर्ज करवानी है लिखित में दो, पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को किसी के खिलाफ बयान दर्ज नहीं करवाए।


गुमराह कर रहे थे परिजन
जांच अधिकारी हुडा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सच्चाई यह है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जहर खाया था। उसकी प्रेमिका का रिश्ता किसी और जगह होने जा रहा था तो दोनोें ने जहर खा लिया। मृतक युवक के खिलाफ शहर थाना में धारा 307 के तहत केस दर्ज है। परिजन पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन बाद में उनको सारी बात समझ में आ गई।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed