फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After the collision, the car driver ran away after throwing the injured ALM.

Sirsa News: टक्कर मारने के बाद घायल एएलएम को फेंककर फरार हुआ कार चालक

Sat, 20 Jul 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 20 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
After the collision, the car driver ran away after throwing the injured ALM.
सिरसा। एक तरफ जहां सरकार हिट एंड रन मामलों पर नकेल कसने के लिए सख्त कानून लेकर आई है वहीं सिरसा में दुर्घटना करने के बाद कार चालक द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाने के नाम पर दूसरे गांव में फेंककर फरार होने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम में बतौर सहायक लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। घायल की शिकायत पर सदर सिरसा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नाईवाला निवासी जसकरण पुत्र निशान सिंह ने बताया कि वह बिजली निगम एसडीओ जीवन नगर के पास एएलएम के रूप में कार्यरत है। 16 जुलाई को वह गांव धर्मपुरा निवासी अमरीक सिंह के साथ दोपहर लगभग डेढ़ बजे अपने मोटरसाइकिल पर सिरसा से जीवन नगर की ओर जा रहे थे। जब वे भंभूर से आगे गांव नानकपुर के पास पहुंचे तो सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसलिए वे धीमी गति से जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान रानियां की तरफ से एक कार आई और उसने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण वह और अमरीक सिंह दोनों मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे। हादसे में उसकी टांग टूट गई। आसपास के लोगों और सड़क निर्माण करने वाले मजदूरों ने उसे दुर्घटना करने वाले की कार में ही बैठा दिया। कार चालक ने उसके साथ किसी को बैठने नहीं दिया और सिरसा की ओर आने लगा। जब उसने अपनी कार नेजाडेला की ओर मोड़ दी तो उसने बार-बार अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। कार चालक ने उसे गालियां दी और थप्पड़ मारे। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कार चालक ने गांव नेजाडेला पार करने के बाद उसे खींचकर नीचे गिरा दिया और फरार हो गया। राहगीरों ने उसे छाया में बैठाया और डायल 112 पर सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जसकरण ने पुलिस को कार का नंबर बताया। जिसके बाद पुलिस ने एएलएम जसकरण के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed