फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After suffering heavy trash cleanup

सफाई के बाद कचरा उठाना पड़ रहा भारी

Sun, 02 Nov 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 02 Nov 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
After suffering heavy trash cleanup

स्वच्छता अभियान ने नगर परिषद की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। स्वच्छता अभियान के बाद शहर में एकत्रित कचरे को भी नगर परिषद नहीं उठा पाया है।

विज्ञापन


आलम यह है कि शहर के मेन प्वाइंट जहां से नगर परिषद रोजाना कचरा उठाती है स्वच्छता अभियान के कारण उन जगहों से भी कचरा नहीं उठ पाया है। नगर परिषद इसका कारण कर्मचारियाें की कमी बता रहा है।
विज्ञापन


नगर परिषद के अनुसार रोजाना शहर से 90 से 100 टन कचरा निकलता है। ये कचरा शहर में बनाए गए प्वाइंटों पर एकत्रित होता है

जहां से नगर परिषद की ट्रॉलियां लिफ्ट से इस कचरे को उठातीं हैं और शहर के बाहर स्थित गांव बकरियांवाली के डिस्पोजल प्लांट में एकत्र किया जाता है।

इतना सब करने में ही नगर परिषद के पसीने छूट जाते हैं, परंतु अब एक सप्ताह के लिए स्वच्छता अभियान घोषित किया गया है।

रोज की सफाई के साथ-साथ ऐसी जगहों की सफाई होनी है, जहां एक बार भी नगर परिषद की झाड़ू नहीं पहुंच पाई।

पहले दिन उठा 200 टन कचरा नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिशभनोई ने बताया कि रोजना शहर से 90 से 100 टन के बीच कचरा निकलता है जो दिवाली पर बढ़कर 125 टन तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शनिवार को प्रशासन की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान के कारण 200 टन तक कचरा निकला है। ट्रॉलियां शहर से कचरा उठा रही हैं। जो कचरा बच जाएगा उसे रविवार को उठाया जाएगा।

मेन प्वाइंटों पर अब भी कचरा
रोजाना की तरह नगर परिषद ने शहर में साफ-सफाई तो की, लेकिन स्वच्छता अभियान के दौरान ट्रॉलियां दूसरी जगह व्यस्त रहने के कारण शहर के मेन प्वाइंटों से कचरा नहीं उठ पाया। इसके कारण लोगों में स्वच्छता का अभियान चर्चा का विषय बना रहा।

यहां चलीं झाडू़
नगर परिषद ने शनिवार को अपना अभियान शुरू किया और निर्धारित सात प्वाइंटों की सफाई की। नगर परिषद ने चतरगढ़पट्टी, शिव नगर, सिंघीकाट मोहल्ला, बाजीगर बस्ती, हुडा चौक से अजय विहार तक का क्षेत्र, हवाई अड्डे के पास विष्णु कॉलोनी में जाकर साफ-सफाई की।
आज यहां चलेगी झाड़ू
नगर परिषद ने पूरे सप्ताह की सफाई प्लानिंग बनाई है। स्वच्छता अभियान के दौरान ईओ और मुख्य सफाई निरीक्षक सफाई व्यवस्था को कारगर बनाने की जुगत में लगे हैं।


रविवार को नगर परिषद न्यू हाउसिंग बोर्ड, लॉर्ड शिवा कॉलेज की पीछे, मेला ग्राउंड के पास बाजीगर बस्ती, जनता भवन रोड, गांधी कॉलोनी और खन्ना कॉलोनी में साफ-सफाई की जाएगी।

साफ-सफाई में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर परिषद को कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो उनसे मिल सकते हैं या समस्या बता सकते हैं।

सफाई पर पूरा जोर दिया जाएगा। अधिकारी स्वयं सफाई में लगे हैं और बीच-बीच में जाकर शहर में औचक निरीक्षक करके साफ सफाई का जायजा भी लिया जाएगा। काम में कोताही सहन नहीं होगी।
परमजीत सिंह चहल, एसडीएम, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed