फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After eight years, the project for the new Municipal Council building will finally get off the ground.

Sirsa News: आठ साल बाद धरातल पर उतरेगा नगर परिषद के नए भवन का प्रोजेक्ट

Sun, 18 Oct 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
After eight years, the project for the new Municipal Council building will finally get off the ground.
सिरसा का नगर परिषद कार्यालय। संवाद
सिरसा। शहर की सरकार यानी नगर परिषद को नए भवन में बैठाने का आठ साल पुराना इंतजार अब खत्म होने की ओर है। पुरानी कचहरी रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय की जगह अब आधुनिक बहुमंजिला इमारत आकार लेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए भवन के नक्शे और प्लान को अंतिम मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

तकनीकी अनुमति और नक्शों की स्वीकृति के बाद परियोजना ने निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी है और दिवाली के आसपास टेंडर ऑनलाइन अपलोड किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके बाद अगले साल की शुरुआत में निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। पुरानी कचहरी रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर बनने वाले नए भवन में दो मंजिलों के साथ सेमी बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था भी होगी ताकि शहर में पार्किंग की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण शुरू करने से पहले पुराने भवन को गिराने और मलबा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। परिसर में नोटरी के तहत काम करने वाले अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भी वहां से हटाया जाएगा ताकि आधुनिक भवन का निर्माण तेजी से हो सके।
2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी घोषणा :
हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 नवंबर 2018 को नगर परिषद के बहुमंजिला कार्यालय भवन के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद से परियोजना पर धीमी गति से काम होता रहा। वर्ष 2025 में निदेशक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नक्शे के डिजाइन सहित अन्य प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराने की कार्रवाई शुरू की। सितंबर 2026 तक सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इससे लंबे समय से अटकी परियोजना के धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है।
पुराना भवन बना स्टोर और अभिलेख कक्ष :
नगर परिषद का पुराना कार्यालय बालभवन रोड पर स्थित है। यहां संपत्ति कर से जुड़े पुराने अभिलेख रखे गए हैं। भवन का इस्तेमाल स्टोर के रूप में भी होता है। परिसर में मोबाइल टॉयलेट समेत अन्य वाहन खड़े किए जाते हैं। इसी भवन को गिराकर नए कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।



यह होगा फायदा

-बाजारों में भीड़ के अंदर नहीं जाना पड़ेगा।
-कोर्ट और जिला प्रशासन से जुड़े कार्य भी आसानी से हो जाएंगे।
-अलग-अलग जगह चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय मौजूद रहेंगे।
-जिला नगर आयुक्त का कार्यालय भी भवन में होगा।
-अध्यक्ष-पार्षदों के कक्ष होंगे। लोगों को संवाद या उनसे काम कराने में आसानी होगी।
::::::::::::
नए भवन के लिए तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण होकर अनुमति मिल चुकी है। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया को फाइनल किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि नए भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो।
वीर शांति स्वरूप, अध्यक्ष नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed