फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After 18 days, the farmers agreed with the government, removed the pucca front

18 दिनों बाद सरकार के साथ किसानों की बनी सहमति, हटाया पक्का मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
After 18 days, the farmers agreed with the government, removed the pucca front
किसानों को संबोधित करते किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा - फोटो : Sirsa
सिरसा। खराब फसलों का मुआवजा राशि जारी करने, नहरी पानी की सप्लाई का समय बढ़ाने की मांग को लेकर बीते 18 दिनों से पक्का मोर्चा लगा लघु सचिवालय में बैठे किसानों और सरकार में सहमति बन गई। इसके बाद बाद किसानों ने पक्का मोर्चा समाप्त कर दिया। सोमवार को सभी किसानों ने संयुक्त रूप से फैसला लिया और ट्रॉलियों में सवार होकर घरों को लौट गए।
विज्ञापन

वहीं इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को किसानों की मांगों को लेकर लघु सचिवालय में हरियाणा किसान मंच के बैनर तले लगाए गए पक्का मोर्चा पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों को बर्बाद करने के लिए कृषि कानून लाकर बड़ा षड्यंत्र रचा था, लेकिन देश की जागरूक जनता व किसानों ने सरकार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में उन्होंने स्वयं भी इस्तीफा दिया था और ऐलनाबाद में उपचुनाव भी लड़ा। जिसमें जनता ने फिर से उनके समर्थन में मतदान कर घमंडी सरकार को करारा जवाब दिया। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने अभय सिंह चौटाला का समर्थन के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर सतपाल सिंह सिरसा, बलवंत सिंह प्रधान, गुरनाम सिंह प्रधान, लखा सिंह प्रधान, जरनैल सिंह अलीकां, जगसीर सिंह भीवां, लाल सिंह मलड़ी, निर्मल थिराज, बनवारी फौजी डिंग, ओम जुरिया डिंग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed