फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After 11 years, Congress became active to strengthen the organization, made strategy by holding a meeting

Sirsa News: 11 साल बाद संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय हुई कांग्रेस, बैठक कर बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
After 11 years, Congress became active to strengthen the organization, made strategy by holding a meeting
 बैठक में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता। 
कालांवाली। करीब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस ने हरियाणा में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रियता दिखाई है। पार्टी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करते हुए जिला स्तर पर नए नेतृत्व के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कालांवाली में स्थित सुरतिया ट्रस्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें संगठन के पुनर्गठन के लिए विशेष चर्चा हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर क्रिस्टोफर तिलक ने कांग्रेस कार्यकत्ताओं से विचार विमर्श करते हुए बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष पद के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कई नाम चयनित किए जाएंगे। ये नाम राहुल गांधी को भेजे जाएंगे और वे ही अंतिम चयन करेंगे। जो भी नेता राहुल गांधी की ओर से चुना जाएगा, पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता उसी के नेतृत्व में काम करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेश चाडीवाल, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह, राजकुमार शर्मा, महेश झोरड़, केशव गोयल ठेकेदार, मनी गोयल, हेमंत गोयल लाला, रवि दानेवालिया, तरसेम रोड़ी, जगजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मजबूत संगठन को ही मिलेगी प्राथमिकता

ऑब्जर्वर क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि कि जिला अध्यक्ष पद के लिए वही व्यक्ति चयनित होगा, जो कांग्रेस का मजबूत और निष्ठावान कार्यकर्ता हो, पार्टी विरोधी गतिविधियों से दूर रहा हो और जिस पर अधिकतर कार्यकर्ता सहमत हों। ऐसे व्यक्ति को चुना जाएगा जो गुटबाजी से ऊपर उठकर संगठन को एकजुट करने की क्षमता रखता हो। उन्होंने कहा कि संगठन की कमी कांग्रेस की हार का एक बड़ा कारण रही है, जबकि एक मजबूत संगठन ही पार्टी को चुनावी सफलता दिला सकता है।




कांग्रेस का फोकस संगठन को मजबूत करना : विधायक

विधायक शीशपाल केहरवाला ने बताया कि संगठन सृजन अभियान की यह शुरुआत है और शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का फोकस पूरी तरह संगठन को मजबूत करने पर है। भाजपा जैसी जनविरोधी पार्टी को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस संगठन के बल पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की दिशा में मजबूती से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के भीतर एकता बनाए रखें और संगठन को फिर से खड़ा करने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed