फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   advance booking for marriage

शादियों के लिए पंडितों की एडवांस बुकिंग

Sat, 21 Nov 2015 02:05 AM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
दीपावली के बाद बाजार फिर गर्म होने जा रहा है।
विज्ञापन


22 नवंबर को देव उठनी एकादशी के साथ ही शादियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लगभग सभी मैरिज पैलेस में बुकिंग फुल हो गई है। पंडित भी एडवांस बुकिंग पर चल रहे हैं।


पं. घनश्याम शास्त्री ने बताया कि 22 नवंबर को देव उठनी एकादशी है। इस दिन मंदिरों पूजा-अर्चना होगी। रविवार होने के कारण 23 नवंबर को तुलसी विवाह होगा।

एकादशी के साथ ही विवाह-शादियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जो मार्च 2016 तक लगातार जारी रहेगा। एक ही दिन में एक ही शादी करवा सकते हैं, इसलिए लोग अभी से बुकिंग करवा रहे हैं। पं. मनीष शास्त्री के अनुसार उसके पास भी शादियों की बुकिंग आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


16 दिसंबर तक शादी के लिए अच्छा योग है। इसके बाद करीब एक माह तक मल योग रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य पर रोक रहती है। मकर संक्रांति के साथ ही पुन: शुभ योग शिविर शुरू हो जाएगा, जोकि लगातार मार्च 2016 तक रहेगा। पंडितों के अनुसार दीपावली या फिर शुभ योग न होने से शादियां रुकी हुई थीं। समाज का एक बहुत बड़ा तबका देव उठनी एकादशी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में आएगी रौनक
देव उठनी एकादशी से यहां पंडितों की एडवांस बुकिंग हो रही है, वहीं बाजारों में भी रौनक आने की उम्मीद जगी है। मंदवाड़े में शादियां बाजारों को गुलजार कर सकती हैं। ऐसे में ज्वैलर्स के साथ फर्नीचर, कपड़ा के व्यापार को गति मिल सकती है। धनतेरस, दीपावली के बाद दोबारा शुभ योग बना है।



पिछले कई दिनों से शहर के नजदीक पंजाब क्षेत्र में स्थित मैरिज पैलेस शादियों की बाट जोह रहे थे, लेकिन एक माह तक शादियां खुलने के बाद पैलेसों में भी रौनक बढ़ गई है। कई दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो रही हैं। महाराजा पैलेस के मालिक नरेश गुप्ता ने बताया कि देव उठनी एकादशी के बाद शादियां बढ़ने की उम्मीद है। चूंकि अभी से लोग पैलेस बुक करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed