फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Adulterers will not be spared during festivals

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं : डॉ. गौरव

Sun, 28 Sep 2025 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Adulterers will not be spared during festivals
सिरसा में बरनाला रोड पर सड़क किनारे दुकानदारों को बैठाकर जागरूक करते अ​धिकारी।
सिरसा। जिले में खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिला खाद्य एवं औषधि विभाग ने शहर में रेहड़ी वालों का निशुल्क पंजीकरण किया। इस शिविर में शहर के बरनाला रोड, न्यू हाउसिंग बोर्ड, मोबाइल स्ट्रीट फूड वेंडर और फेरीवालों को 25 संचालकों का खाद्य सुरक्षा (एफएसएसएआई) के तहत पंजीकरण किया गया है। त्योहारी सीजन के लिए सतर्कता और गुणवत्ता को ध्यान में रखने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) डॉ. गौरव ने बताया कि नगर के बरनाला रोड और आसपास सड़कों पर रेहड़ी संचालकों, छोटे स्ट्रीट फूड वेंडरों के लिए बरनाला रोड न्यू हाउसिंग बोर्ड में शुक्रवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें आसपास के सभी स्ट्रीट वेंडरों, फूड कॉर्नर, रेहड़ी संचालकों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

इस जागरूकता शिविर का मकसद खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखना निशुल्क पंजीकरण करना रहा है। शिविर में एफएसओ डॉ. गौरव ने खाद्य विक्रेताओं, फेरीवालों को खाद्य सुरक्षा नियमों और विनियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न खाद्य पदार्थों की तैयारी और भंडारण के दौरान स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को भोजन तैयार करते समय हेड-गियर और एप्रन पहनने और आम जनता को अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ परोसने की भी सलाह दी।


इस शिविर में भाग लेने वाले सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं, फेरीवालों और अन्य खाद्य व्यवसाय संचालकों को 25 एफएसएसएआई पंजीकरण निशुल्क जारी किए गए। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन आने वाला है। ऐसे में कुछ लोग अपना मुनाफा कमाने के चक्कर में आमजन को भूल जाते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन्हाेंने जनता से लाइसेंस धारक विक्रेता से ही खाद्य सामग्री खरीदने की सलाह दी। ताकि किसी को कोई नुकसान न झेलना पड़े।
रेहड़ी संचालकों ने भी खाद्य एवं औषधि विभाग की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसे पंजीकरण हो पा रहे हैं। दुकानदार पंकज, मनीराम और युद्धवीर ने बताया कि विभाग ने ऐसा पहली बार किया है जिससे मुफ्त पंजीकरण संभव हो पाया है। अन्यथा पंजीकरण के लिए उन्हें भटकना पड़ता था, जिससे काम पर भी नुकसान होता था। विभाग के अधिकारियों की ओर से मिले निर्देश का पालन अवश्य किया जाएगा।

मिलावटखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

एफएसओ डॉ. गौरव ने बताया कि फेल सैंपलों के आधार पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दोषी पाए जाने वाले कारोबारियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। बार-बार गलती दोहराने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।




यहां करें शिकायत

सिरसा खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ई-मेल आईडी FSOSIRSA@GMAIL.COM भी जारी की गई है। इसमें शिकायतकर्ता सीधे शिकायत खाद्य अधिकारी को कर सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मेल आईडी पर दो लोगों की शिकायतें मिलीं हैं, जिन पर शीघ्र कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed