{"_id":"664e55087fabe542a80fb702","slug":"admission-process-slow-in-cdlu-details-will-be-decided-after-june-14-meeting-sirsa-news-c-128-1-svns1027-120086-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में दाखिला प्रक्रिया धीमी, 14 जून की बैठक के बाद तय होगी विवरण पत्रिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में दाखिला प्रक्रिया धीमी, 14 जून की बैठक के बाद तय होगी विवरण पत्रिका
Thu, 23 May 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू मुुख्य गेट।
सिरसा। बारहवीं कक्षा परीक्षा परिणाम आए हुए एक सप्ताह से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। अब युवा अपनी रुचि के अनुसार कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं। सिरसा जिले के युवाओं के लिए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ही पहला विकल्प होता है। अहम बात यह है कि सीडीएलयू के प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक विवरण पत्रिका को अंतिम रूप नहीं दिया है। इसको लेकर अभी तक बैठकों का दौर जारी है। हैरानी की बात है कि 14 जून को कार्यकारी परिषद की बैठक के बाद विवरण पत्रिका को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बता दें कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत 52 कॉलेज आते हैं। सिरसा, फतेहाबाद के कॉलेज भी सीडीएलयू से जुड़े हुए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पॉलिसी के अनुरूप कॉलेजों में नये कोर्स शुरू होने हैं। ऐसे में कॉलेजों में भी जल्द ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेजों में पहले एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से कई युवा यूनिवर्सिटी में एडमिशन से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में जिले के युवाओं की सबसे ज्यादा निगाहें सीडीएलयू की विवरण पत्रिका पर टिकी हुई हैं।
--
सीटें खाली रहने का बना रहेगा खतरा
जानकारी के अनुसार विवि प्रशासन की ओर से दाखिला प्रक्रिया में जितनी देरी की जाएगी उसका नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। विवि में कई कोर्स में सीटें खाली रहने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे विवि प्रशासन को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -
दाखिला प्रक्रिया को लेकर पहले 28 अप्रैल को होनी थी बैठक
दाखिला प्रक्रिया को लेकर होने वाली एक बैठक 28 अप्रैल को होनी थी। जो किन्हीं कारणों से स्थगित हो गई थी। बैठक स्थगित होने के बाद अब कार्यकारी परिषद की 14 जून को होने वाली बैठक में विवरण पत्रिका संबंधी कोर्सों पर चर्चा होगी और नया कोई कोर्स शुरू करना है तो उसे मूर्त रूप दिया जाएगा।
--
विवरण पत्रिका को लेकर तैयारियां चल रही हैं। नये कोर्सों को लेकर 14 जून को होने वाली ईसी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद विवरण पत्रिका को फाइनल किया जाएगा।
प्रो. एसके गहलावत, डीन एकेडमिक अफेयर, सीडीएलयू