फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Admission process from first to twelfth class starts from today, education department has given target to teachers

Sirsa News: पहली से बारहवीं कक्षा तक की दाखिला प्रकिया आज से शुरू, शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दिए टारगेट

Fri, 31 Mar 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 31 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Admission process from first to twelfth class starts from today, education department has given target to teachers
सिरसा में सरकारी स्कूल की कक्षा में एक्टिविटी करते बच्चे।   संवाद
सिरसा। जिले के करीब एक हजार राजकीय स्कूलों में शनिवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौरान पहली से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। लेकिन इनमें से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का प्रोविजनल दाखिले होंगे। दाखिला प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं शिक्षकों के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिसमें शिक्षकों को दाखिला करवाने के टारगेट भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार से राजकीय स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं दाखिले को लेकर शिक्षकों की चिंताएं बढ़ गई है। दाखिले को लेकर शुक्रवार देर शाम शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें शिक्षकों का टारगेट निर्धारित किए गए हैं। निदेशालय ने सभी स्कूल मुखियाओं को व्हाट्सएप पर शिक्षकों के कक्षावार टारगेट भेजे हैं। वहीं हर सप्ताह खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों की सप्ताह में समीक्षा करनी होगी। वहीं अगर दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी विद्यार्थी के पास कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तो ऐसे में शिक्षक उसका प्रोविजनल दाखिला कर सकते हैं।
विज्ञापन


3 अप्रैल से सभी कक्षाएं लगेंगी
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों में हिदायत दी गई है कि 3 अप्रैल से सभी शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाएं लेंगे। अगर कक्षा किसी में विद्यार्थियों की संख्या कम है तो भी कक्षा लेनी अनिवार्य है। वहीं 5 अप्रैल तक स्कूल मुखियाओं को कक्षावार विद्यार्थियों व शिक्षकों की संख्या सारणी सॉफ्ट व हार्ड कॉपी को खंड शिक्षा अधिकारी को भेजनी अनिवार्य है। इस सारणी में शिक्षकों के पीरियड को शामिल करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र में शिक्षकों को डायरी लिखना अनिवार्य
शिक्षा सत्र 2023-24 में जिले के सभी राजकीय स्कूलों के शिक्षकों को डायरी लिखना अनिवार्य होगा। इस डायरी में शिक्षकों को अपने दिनभर की गतिविधि लिखनी होगी। इस डायरी में शिक्षकों को कक्षा में क्या-क्या करवाया है। उसके बारे में लिखना होगा। वहीं दिन में कितने विद्यार्थियों कॉपी व कितनी चेक की वो लिखना होगा। दैनिक डायरी में प्रतिदिन विद्यालय उनके हस्ताक्षर जरूरी होंगे।


शिक्षक गांव- गांव चला रहे जागरूकता अभियान
राजकीय स्कूलों के शिक्षकों द्वारा गांव-गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शिक्षक ग्रामीणों को अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए जागरूक कर रहे हैं। जिसमें स्कूलों में विद्यार्थियों को देने वाली सुविधाओं और योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। जिसके लिए शिक्षकों द्वारा पंपलेट भी गांवों में बांटे जा रहे हैं और होर्डिंग्स लगवाए जा रहे हैं। वहीं इसी दौरान आउट ऑफ स्कूल के विद्यार्थियों का सर्वे भी शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है।

वर्जन
राजकीय स्कूलों में 1 अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों में दाखिले के लिए शिक्षकों द्वारा सर्वे भी किया जा रहा है।
--- आत्मप्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed