फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Administration on alert mode in Dera case, security beefed up

डेरा मामले में अलर्ट मोड पर प्रशासन, बढ़ाई सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Administration on alert mode in Dera case, security beefed up
डेरा सच्चा सौदा सिरसा। - फोटो : Dera
सिरसा। श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की हत्या के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सिरसा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस को भी गश्त बढ़ाने, आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने डेरा प्रबंधन से बैठक की और चर्चा की।
विज्ञापन

पंजाब में हुई वारदात के बाद सिरसा डेरा की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अब पुलिस ने डेरा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। डेरा प्रबंधन के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया। अधिकारियों ने कहा कि डेरा अपने स्तर पर भी निगाह रखे और यदि कोई संदिग्ध नजर आए तो उसकी जानकारी दे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा के बाद डेरा के आसपास लगाए गए तीन नाकों पर सख्ती बढ़ाने के आदेश दिए। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही करीब 8 से 10 जगह सीसीटीवी कैमरा को भी एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा डेरा के अपने सीसीटीवी कैमरा भी हैं। इतना ही नहीं पुलिस गश्त भी इस इलाके में बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

डेरा के आसपास पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। डेरा प्रबंधकों से भी बात हुई है। इसके अलावा यहां तीनों नाकों पर चेकिंग बढ़ा दी है और गश्त भी तेज करने के आदेश दिए गए हैं। कोई संदिग्ध नजर आए तो उसकी सूचना देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed