फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Administration forgot to implement new orders: flouting of rules in markets and public places

नए आदेश लागू करना भूला प्रशासन : बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर उड़ी नियमों की धज्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Administration forgot to implement new orders: flouting of rules in markets and public places
पंप पर बिना मास्क वह बिना वैक्सीनेशन कार्ड के तेल ढलवाते हुए वाहन चालक। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नए आदेश शनिवार से लागू हो गए हैं। लेकिन इन नियमों को सख्ती से लागू करवाना प्रशासन भूल गया। इस कारण जहां एक ओर बाजारों में भीड़ नजर आई वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कोई जांच नहीं हुई।
विज्ञापन

सरकार ने नववर्ष से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के बिना सार्वजनिक स्थलों के साथ अन्य जगहों पर प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश थे। लेकिन शनिवार को इन आदेशों का पालन करता कोई नजर नहीं आया। अवकाश होने के चलते सरकारी कार्यालय तो बंद रहे लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर भी किसी भी विभाग द्वारा कोई कर्मचारी तैनात कर टीकाकरण प्रमाण पत्र जांचता नहीं दिखा। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचने वाले लोग भी बिना मास्क व सामाजिक दूरी नियम का उल्लंघन करते नजर आए।
विज्ञापन

ये थे आदेश, कोई असर नहीं आया नजर
जिन लोगों ने अभी कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज नहीं लगवाई है, उन लोगों को एक जनवरी से बस, रेल सहित अन्य कई सेवाओं की लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रशासन के इन आदेश पर बस स्टैंड, रेलवे, पेट्रोल पंप और बाजार में आने वाले लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और आदेशों का पालन नहीं करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की ओर से आदेशों का पालन करवाने के लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं दिखा, जो आने वाले लोगों का टीकाकरण प्रमाण पत्र को जांच करे। बता दें कि प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों व सरकारी विभाग के कार्यालय अथवा संस्थान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व पंप पर पेट्रोल व डिपो पर राशन लेने तथा अन्य सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए वैक्सीनेट होना एक जनवरी से जरूरी कर दिया गया है। अगर टीकाकरण का प्रमाण पत्र नहीं होगा तो सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक बोले: वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र देखने लगे तो बिक्री कब करेंगे
पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र देखे ही वाहनों में तेल भर रहे थे। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि प्रमाण पत्र जांचने को लेकर पंप मालिक के कोई आदेश नहीं है। अगर प्रमाण पत्र देखेंगे तो तेल किस समय डालेंगे। ऐसे तो पंप पर वाहनों की भीड़ लग जाएगी।

वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जरूरी, अन्य नियमों की अनदेखी पर नहीं कोई बड़ा कदम
प्रशासन मास्क व सामाजिक दूरी नियम को अनदेखी कर केवल टीकाकरण पर अधिक जोर दे रहा है। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों में टीकाकरण प्रमाण पत्र के बिना कई मूलभूत सुविधाओं पर रोक लगाई गई है। लेकिन मास्क व सामाजिक दूरी नियम को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि संक्रमण के फैलने का मुख्य रूप से संपर्क में आने व मास्क का प्रयोग ना करने से फैलने के अधिक संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed