फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   adc gets orders from the dc students about the bharat gauarv satkam book

भारतगौरवशतकम किताब को लेकर उपायुक्त से मिली छात्राएं, डीसी ने एडीसी को दिए जांच के आदेश

Wed, 18 Sep 2019 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
adc gets orders from the dc students about the bharat gauarv satkam book
प्रिंसीपल से बात करते हुए एडवोकेट जी एस किंगरा। - फोटो : Sirsa
राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रिंसिपल द्वारा छात्रवृत्ति फार्म पर हस्ताक्षर करवाने के बदले में भारतगौरवशतकम किताब छात्राओं को देने व उनकी वेशभूषा पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर बुधवार को छात्राएं डीसी से मिलीं। डीसी ने एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया और छात्राओं के बयान भी दर्ज कराए।
विज्ञापन

वहीं इस मामले को लेकर पहले बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट जीएस किंगरा छात्राओं का पक्ष रखते हुए नेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल से मिले। प्रिंसिपल ने उन्हें कहा कि वे इस किताब के आधार पर छात्राओं की वाद-प्रतियोगिता भी आयोजित करवाएंगे। यदि प्रशासन किसी बात पर जवाब मांगेगा तो वे इसका जवाब दे देंगे। इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान एडवोकेट जीएस किंगरा व प्राचार्य के बीच बहस भी हुई। जीएस किंगरा ने कहा जब छात्राएं किताब लेना ही नहीं चाहती तो जबरदस्ती क्यों दी जा रही है। प्राचार्य ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति का अंग है। अगर छात्राएं इसे पढ़ेंगी तो भारत देश व इसके इतिहास के बारे में जान सकेंगी। ऐसे में वार्ता का कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

तीन बजे छात्राएं उपायुक्त से मिलीं
वहीं इस मामले को छात्राएं उपायुक्त अशोक गर्ग से मिली। छात्राओं द्वारा कॉलेज प्रिंसिपल पर जबरदस्ती किताब देने व कपड़ों पर अभद्र टिप्पणी करने की बात कही। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा एक विशेष विचार धारा की किताब छात्राओं को जबरदस्ती दी जा रही है। जिसके लिए उनसे सौ रुपये प्रति किताब भी लिया गया है। छात्रों की मांग कि है कि प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जाए। साथ ही उनसे किताब की एवज में जो रुपये लिए गए हैं, उन्हें वापस करवाया जाए। उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए एडीसी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज छात्राओं ने वर्दी लगाने व अन्य मांगों को लेकर प्राचार्य को दिया पत्र
वहीं प्रिंसिपल तेजा राम के समर्थन में कॉलेज की कुछ छात्राएं भी आई हैं। बीए व बीकॉम की छात्राओं के लिए वर्दी लगाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रिंसिपल को पत्र सौंपा है। साथ ही छात्रों ने कहा कि कॉलेज परिसर में आई कार्ड पहनना जरूरी किया जाए। किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना प्रिंसिपल की अनुमति के प्रवेश वर्जित किया जाए। रजनी, प्रिंयका, कंचन, संतोष, नमिता, रेणुका, साक्षी मोंगा, तमन्ना, शर्मिला, सुनीता, सपना, बसंती, ज्योति पूजा ने ज्ञापन में कहा कि कॉलेज के बाहर रेहड़ी वालों को हटाया जाए। निजी वाहनों पर आने वाली छात्राएं हेलमेट पहन कर आए।

किताब के 100 रुपये इसलिए लिए जा रहे हैं ताकि छात्राएं इसे गंभीरता से पढ़ें, किताब की राशि से ही उन्हें इनाम दिया जाएगा। परीक्षा के बाद जो छात्राएं किताब लौटाना चाहें वे पैसे वापस ले जा सकती हैं। पूर्व बार एसोसिएशन प्रधान ने अपना परिचय नहीं बताया। वह हो हल्ला कर रहे थे और किताब वापस लेने की बात कह रहे थे। जो छात्राएं किताब नहीं खरीदना चाहती, उन्हें एप्लीकेशन लिखने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने लिखने से मना कर दिया।
-डा. तेजा राम, प्रिंसिपल राजकीय महिला महाविद्यालय कॉलेज, सिरसा।
मेरे पास जांच के निर्देश आ गए हैं। मैंने कुछ छात्राओं के बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
-मंदीप कौर, एडीसी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed