{"_id":"676711a38636cdf9aa0b3c94","slug":"activity-intensified-regarding-bar-association-elections-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130335-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज
Sun, 22 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। बार एसोसिएशन में चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। पंजाब एंड हरियाणा की सभी बार काउंसिल ने पूरे प्रदेश की बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव करवाने का कार्यक्रम जारी करते हुए चुनाव 28 फरवरी 2025 को करवाने का आदेश दिया है। कार्यक्रम के अनुसार ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव भी 28 फरवरी को निष्पक्ष करवाए जाएंगे।
बार एसोसिएशन के प्रधान बलकार सिंह थिंद ने बताया कि ऐलनाबाद बार एसोसिएशन में पहले 152 मतदाता थे। अब इनकी संख्या 170 हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव नियमानुसार करवाए जाएंगे। अगर चुनाव में निर्धारित नियमों और कार्यक्रम के उल्लंघन में होगा तो उसे अवैध माना जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक प्रधान पद के लिए अधिवक्ता रविकरण गिजवानी व राजकुमार खत्री सहित दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई है। 24 जनवरी तक मतदान करने वाले अधिवक्ताओं की लिस्ट जारी की जाएगी। जल्द बार एसोसिएशन की और से नामांकन करने व नामांकन वापस करने की दिनांक भी जारी हो जाएगी। इस साल बार के चुनाव दो माह देरी से हो रहे हैं। हर साल दिसंबर में बार एसोसिएशन के चुनाव होते थे।
बार एसोसिएशन का रहा शानदार प्रदर्शन
बार एसोसिएशन ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं के हित में अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। जिस पर सभी अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान बलकार सिंह थिंद, उपप्रधान महाबीर पंवार, सचिव मोहित शर्मा, सहसचिव मनिंद्र सिंह सिधु व कोषाध्यक्ष भरत शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं की लंबे समय से चैंबर्स बनाने की मांग पूरी हुई जिसमें 29 चैंबर का निर्माण हुआ। वहीं अधिवक्ताओं की दूसरी मांग डाक आदि देने के लिए 4-5 किलोमीटर चलकर जाना पड़ता था, जिसे पूरा करते हुए कोर्ट परिसर में ही डाकघर की शाखा खोली गई और पार्किंग शेड का निर्माण करवाया गया। वहीं बैंक की शाखा के लिए कार्य भी पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
मुख्य समस्याएं
कोर्ट परिसर में लंबे समय से पेयजल की सुविधा नहीं है। बार एसोसिएशन खुद अपने पैसे से कैंपर आदि मंगवाकर कोर्ट परिसर में पहुंचने वाले लोगों को पानी उपलब्ध करवाती है। गर्मी के समय पानी ज्यादा लगता है जिससे बार एसोसिएशन का काफी खर्च आता है। वहीं अधिवक्ताओं की गाड़ी पार्किंग के लिए भी जगह कम है। जहां तहसील परिसर व उपमंडल परिसर तथा कोर्ट परिसर में पहुंचे लोग अपने वाहन खड़ा कर देते हैं तो पार्किंग की जगह बहुत कम रहती है।