{"_id":"6537f420be22c5b36e065ae4","slug":"action-will-be-taken-against-the-mechanics-who-modify-bullets-silencer-sirsa-news-c-128-1-sir1002-8700-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बुलेट के साइलेंसर मोडिफाई करने वाले मिस्त्रियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बुलेट के साइलेंसर मोडिफाई करने वाले मिस्त्रियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सिरसा। बुलेट से पटाखे बजाने वालों के साथ-साथ साइलेंसर बदलने वाले मिस्त्रियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने ऐसे सभी मिस्त्रियों को नोटिस जारी किए हैं, क्योंकि एजेंसी की ओर से जारी की गई बाइक के साइलेंसर की आवाज के साथ बदलाव करना यातायात नियमों की अवहेलना है।
इसको लेकर एसपी विक्रांत भूषण ने ट्रैफिक यातायात प्रभारी व अन्य थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर इस संबंध में कार्रवाई करेंगे। अक्सर देखने में आया है कि आवारा किस्म के युवक महिलाओं तथा युवतियों के पास आकर बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास करते हैं। पुलिस को इस संबंध में शिकायतें भी मिली हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार सिरसा ट्रैफिक पुलिस तथा सभी थानों की पुलिस टीमों ने ट्रिपल राइडिंग तेज गति से वाहन चलाने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए।
-- -- --
पूर्व में अभियान चलाकर 50 बुलेट बाइकों पर की थी कार्रवाई
बता दें कि इससे पूर्व भी यातायात पुलिस की टीम ने बुलेट बाइक से पटाखे बजाने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने सिरसा में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के 50 से ज्यादा चालकों के चालान काटे हैं और बुलेट बाइक इंपाउंड भी की है।
विज्ञापन
बुजुर्गों को भी होता है नुकसान
बुलेट बाइक के मोडिफाइ किए हुए साइलेंसर से तेज गति से पटाखे की आवाज आती है। इसके कारण बीमार व कमजोर हृदय के बुजुर्गों को परेशानी होती है। इतना ही नहीं, अचानक पटाखा बजने से कई बार दूसरे दुपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे हादसा हो जाता है। कई बार इस प्रकार की दुर्घटनाएं देखने को मिली है।