फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused who killed elder brother in dispute over woman arrested

Sirsa News: महिला को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused who killed elder brother in dispute over woman arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पंजाब के फाजिल्का की भैरों बस्ती में एक महिला के चक्कर में अपने बड़े भाई की हत्या करने के आरोपी छोटे भाई को पंजाब पुलिस ने बुधवार को सिरसा से गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी ने बताया कि उसका बड़ा भाई एक महिला के चक्कर में उस पर शक करता था। जबकि वह उसे भाभी मानता था।

फाजिल्का के एसपी इन्वेस्टिगेशन प्रदीप सिंह ने बताया कि फाजिल्का की भैरों बस्ती में लड़की को लेकर दो सगे भाइयों में हुए विवाद के दौरान अजय कुमार ने अपने बड़े भाई शिवम की हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन में सवार होकर हरियाणा के सिरसा पहुंच गया। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को सिरसा से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। एसपी का कहना है कि एक लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। उसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों ने शराब पी रखी थी और महिला को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी के दौरान छोटे भाई अजय ने अपने बड़े भाई शिवम को धक्का मारा जो घर के अंदर पड़े पत्थर के ऊपर गिरा। सिर में चोट लगने से शिवम की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि विवाद की वजह बनी लड़की को लेकर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed