{"_id":"670812b6cebc75b2cb00701e","slug":"accused-of-taking-bribe-from-gokul-setias-supporter-in-the-name-of-death-newly-elected-mla-scolds-tehsildar-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126937-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इंतकाल के नाम पर गोकुल सेतिया के समर्थक से रिश्वत लेने का आरोप, नवनिर्वाचित विधायक ने तहसीलदार को सुनाई खरी खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इंतकाल के नाम पर गोकुल सेतिया के समर्थक से रिश्वत लेने का आरोप, नवनिर्वाचित विधायक ने तहसीलदार को सुनाई खरी खरी
Thu, 10 Oct 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चुनाव परिणाम आने के 48 घंटे बाद ही नवनिर्वाचित विधायक गोकुल सेतिया सुर्खियों में आ गए हैं। वीरवार को उनके जानकार व्यक्ति से इंतकाल के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार दस हजार रुपये की रिश्वत पटवारी को देने के बाद संबंधित व्यक्ति ने नवनिर्वाचित विधायक गोकुल सेतिया से शिकायत की। इसके बाद गोकुल सेतिया ने तहसीलदार को फोन लगा दिया। गोकुल सेतिया ने कहा कि तहसीलदार साहब, अशोक कुमार नाम से कोई इंतकाल चढ़वाना है। इसको लेकर आपके पटवारी ने दस हजार रुपये लिए हैं। वह चार महीने से चक्कर काट रहे थे।
गोकुल सेतिया ने कहा कि आप उन्हें बोल दो कि बंदे बन जाओ। इस तरह से काम नहीं चलेगा। बेशक सरकार नहीं है, जो पहले कर लिया कर लिया। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। जो इस तरह का काम करेगा, उसका विधानसभा में जुलूस निकाल दूंगा। मैं खुद भी विजिलेंस को बोलूंगा और खुद जाकर भी आउंगा।