{"_id":"6805251d619372e3850ab22c","slug":"accused-of-stealing-mobile-phone-arrested-sold-phone-worth-30-thousand-for-1-thousand-to-satisfy-drug-addiction-sirsa-news-c-128-1-sir1004-136617-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, नशे की पूर्ति के लिए 30 हजार का फोन एक हजार में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, नशे की पूर्ति के लिए 30 हजार का फोन एक हजार में बेचा
Sun, 20 Apr 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। वार्ड नंबर 17 में मकान से मोबाइल चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरभेज सिंह निवासी गांव तलवाड़ा झील जिला सिरसा के रूप में हुई है।
ऐलनाबाद के वार्ड 17 निवासी मोहन पुत्र सुंदर सिंह 10 अप्रैल को अपने घर पर सोया हुआ था। मोहन ने अपना मोबाइल चार्ज पर लगा रहा था। मोहन का कहना है कि देर रात को अज्ञात शख्स उसके घर में घुस आया और मोबाइल चोरी करके ले गया। मोहन ने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि इस वारदात को गुरभेज सिंह ने अंजाम दिया है। इसके बाद मोहन ने पुलिस थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गुरभेज सिंह को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी गुरभेज को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी नशे का आदी है। चोरीशुदा मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपये है। आरोपी ने मोबाइल को एक हजार रुपये में किसी को बेच दिया। रिमांड अवधि में चोरीशुदा मोबाइल की बरामदगी की जाएगी।