फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of killing married woman by drowning in a tank, case against three including husband

विवाहिता को टैंक में डुबोकर मारने का आरोप, पति सहित तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing married woman by drowning in a tank, case against three including husband
रोड़ी (सिरसा)। गांव कुरंगावाली में विवाहिता की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लालच में हत्या की है। रोड़ी पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर दो महिलाओं सहित 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव भीवां निवासी संदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन परमजीत कौर की शादी करीब 6 माह पूर्व गांव कुरंगावाली निवासी धर्मप्रीत सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसकी बहन के ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन उक्त लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। संदीप ने बताया कि उसे सूचना मिली कि उसकी बहन टैंक में डूब गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। संदीप का आरोप है कि उसके जीजा धर्मप्रीत सिंह, सास सर्वजीत कौर व ननद लखबीर कौर ने उसकी बहन परमजीत कौर को डुबोकर मार दिया। एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदीप के बयान पर तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed