फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of intentionally abandoning pet dog, innocent injured, case registered

Sirsa News: जानबूझकर पालतू कुत्ते को छोड़ने का आरोप, मासूम घायल, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of intentionally abandoning pet dog, innocent injured, case registered
बडागुढ़ा। गांव खतरावां निवासी हरजिंद्र सिंह की शिकायत पर उसके पड़ोसी के खिलाफ रंजिशन अपने पालतू कुत्ते से मासूम बच्चे को कटवाने, गाली-गलौच करने, द्वेषपूर्ण व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बडागुढ़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरजिंद्र सिंह ने बताया कि उसका पड़ोसी गुरभिंद्र सिंह बेवजह उनसे रंजिश रखता है और द्वेषपूर्ण व्यवहार करता है। बीती 18 मई की सायं वह अपने मासूम भांजे नवदीप को साथ लेकर दुकान की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान उसके पड़ोसी गुरभिंद्र ने जानबूझकर अपने पालतू कुत्ते को उसके भांजे के पीछे छोड़ दिया। कुत्ते ने उसके भांजे को बुरी तरह से काट लिया। इसके बाद उसने जैसे-तैसे कर अपने भांजे की जान बचाई। उसने इस हमले में घायल अपने भांजे को अस्पताल में भर्ती करवाया। हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गुरभिंद्र सिंह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद हरभिंद्र ने उनसे गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी हरभिंद्र ने बिना किसी वैध दस्तावेज के कुत्ते को पाल रखा है जिसे वह गली में छोड़ देता है, जोकि किसी भी नुकसान पहुंचा सकता है। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुरभिंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed