फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of duping 5 lakhs on pretext of investment arrested from Jaipur

Sirsa News: निवेश के बहाने 5 लाख ठगने का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of duping 5 lakhs on pretext of investment arrested from Jaipur
सिरसा। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 5.26 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने सोमवार शाम एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोहेल खान निवासी संजय नगर झोटवाड़ा जिला जयपुर को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि सिरसा निवासी तविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 फरवरी 2024 को अज्ञात नंबर से उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। उसने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उसमें आईपीओ व शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का ऑफर दिया जा रहा था।
विज्ञापन

उसने शेयर मार्केट में पैसे लगाकर बड़ा मुनाफा कमाने के झासे में आकर आईपीओ खरीदने के लिए शेयर मार्केट में पैसे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान उसे अकाउंट में लगाए गए पैसे से चार गुना ज्यादा लाभ दिखाई देने लगा। लाभ की स्थिति में उसने और ज्यादा निवेश करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद उसने लाभ ज्यादा होने के चलते पैसे वापस निकालने के लिए लिंक पर क्लिक किया तो लिंक पूर्ण रूप से बंद हो गया। साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि जब तक पीड़ित व्यक्ति को एहसास हुआ तब तक वह 5 लाख 26 की राशि निवेश कर चुका था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed