{"_id":"671a9015371b85c78802a871","slug":"accused-of-cheating-rs-126-lakh-on-the-pretext-of-work-from-home-arrested-sirsa-news-c-128-1-slko1008-127598-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 1.26 लाख की ठगी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 1.26 लाख की ठगी करने का आरोपी काबू
Thu, 24 Oct 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर थाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को रामनगर, करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन रतनागर निवासी सुभाष नगर, जिला वनखंडी ऋषिकेश के रूप में हुई है।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि चंडीगढिया मोहल्ला निवासी किरण फुलिया ने 6 सितंबर को साइबर थाना में एक शिकायत दी थी कि टेलीग्राम एप पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर व टास्क कंप्लीट करवाने के बहाने उसके खाते से 1 लाख 26 हजार रुपये की राशि निकाल ली है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। साइबर थाना की पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी को रामनगर करनाल से काबू कर लिया है । आरोपी से पूछताछ कर उसके एक अन्य साथी की भी पहचान कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि पीड़ित महिला को घर बैठे ऑनलाइन लाखों रुपये कमाने की नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगी को अंजाम दिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।