{"_id":"68f5218342929f31e80f04d5","slug":"accused-arrested-for-fraudulently-creating-a-fake-company-sirsa-news-c-128-1-svns1027-146256-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 Oct 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। थाना शहर पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर 13 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में शनिवार को बिहार के नवादा जिले के रजौली क्षेत्र के अरविन्दा कुमार सिन्हा, हाल निवासी भगत सिंह नगर, डेरा बस्सी (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर अदालत ने पांच दिन का रिमांड दिया है।
रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर ठगी की राशि व दस्तावेजों की बरामदगी की जाएगी। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता विरेन्द्र कुमार गगनेजा ने शिकायत दी थी कि कुछ आरोपियों ने कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर उसे झांसा देकर करीब 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। आरोपियों से नकद व ऑनलाइन भुगतान लेकर फर्जी बिल, फर्म व कागजात तैयार करते थे और सामान सप्लाई करने के नाम पर राशि हड़प लिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को डेरा बस्सी से काबू किया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिरसा, बठिंडा और अन्य स्थानों पर कई लोगों के साथ फर्जी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की। संवाद