फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident in Sirsa, School van overturned in fields due to steering failure

सिरसा में हादसा: स्टेयरिंग फेल होने के कारण खेतों में पलटी स्कूल वैन, घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया

Mon, 17 Jul 2023 11:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 17 Jul 2023 11:49 AM IST
सार

सिरसा के गांव मसीतां के समीप मौजगढ़ रोड पर सोमवार को मैरीलैंड कॉन्वेंट स्कूल अलीकां की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान स्कूल वैन का स्टेयरिंग फैल हो गया और वैन खेतों में लट गए। वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण, अभिभावक व स्कूल प्रबंधक मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Accident in Sirsa, School van overturned in fields due to steering failure
स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के डबवाली में निजी स्कूल वैन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण वैन खेत में पलट गई। वैन में सवार करीब 20 बच्चों में से 15 बच्चे घायल हो गए है। जिन्हें डबवाली के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां पर बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार
जानकारी अनुसार उपमंडल के गांव मसीतां के समीप मौजगढ़ रोड पर सोमवार को मैरीलैंड कॉन्वेंट स्कूल अलीकां की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान स्कूल वैन का स्टेयरिंग फैल हो गया और वैन खेतों में लट गए। वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण, अभिभावक व स्कूल प्रबंधक मौके पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाह निकालना शुरू कर दिया। सभी बच्चों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैरीलैंड कॉन्वेंट स्कूल अलीकां की वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। वैन खराब व खस्ताहाल थी और हादसा स्टेयरिंग जाम होने के कारण हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधक को घेरा और इतनी बड़ी लापरवाही के लिए खरी-खोटी सुनाई। वहीं हादसे में बच्चों के हाथ, सिरसा व शरीर पर चोटें लगी है। ग्रामीणों ने स्कूल वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed