फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Road Accident: Uncontrolled Car Collides With A Tree In Sirsa, Six Died

Haryana Accident: सिरसा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं सहित छह की मौत

Mon, 08 Jan 2024 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 07:21 PM IST
सार

Sirsa Accident: हरियाणा के सिरसा में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। परिवार के लोग हिसार निवासी ससुर के संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
Haryana Road Accident: Uncontrolled Car Collides With A Tree In Sirsa, Six Died
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव शेरगढ़ के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित डिजायर कार पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में सवार तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान दर्शना देवी पत्नी बनवारी लाल, गुड्डी देवी पत्नी कृष्ण कुमार, चंद्रकला पत्नी ओम प्रकाश निवासी गांव गोलूवाला जिला श्री गंगानगर (राजस्थान ) तथा सुभाष चंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी सरदारपुर (राजस्थान ) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद सूचना मिलते ही डबवाली एंबुलेंस के चालक कुलवंत सिंह व शहर थाना पुलिस डबवाली के प्रभारी शैलेंद्र कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार व जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि उक्त सभी कार सवार लोग श्री गंगानगर से बनवारी लाल के ससुर के संस्कार में शामिल होने के लिए हिसार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त हादसे में दो दंपतियों सहित एक अन्य महिला व युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed