फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident during Baisakhi Jod Mela in Talwandi Sabo, a young man from Sirsa died due to electric shock

Sirsa News: तलवंडी साबो में बैसाखी जोड़ मेले के दौरान हादसा, करंट लगने से सिरसा के युवक की मौत

Sun, 13 Apr 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accident during Baisakhi Jod Mela in Talwandi Sabo, a young man from Sirsa died due to electric shock
पंजाब में हादसे के बाद अस्पताल के बाहर मौजूद लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोड़ी। बठिंडा में तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में बैसाखी जोड़ मेले के दौरान लगाए गए लोहे की पाइप में करंट आने से तीन श्रद्धालु चपेट में आ गए। डॉक्टरों ने एक श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिरसा के गांव सुरतिया निवासी भिंदर सिंह (33) के रूप में हुई है। भिंदर सिंह गांव में ही दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है। मृतक की दो अविवाहिता बहनें व एक छोटा भाई है।

तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में रविवार को बैसाखी जोड़ मेले का आयोजन किया गया था। इसमें भिंदर भी अपने परिवार के साथ गया हुआ था। जोड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोहे की पाइपों पर पंखे लगाए लगाए गए थे। इस दौरान गुरुद्वारा लिखनसर साहिब के सामने लगी पाइप में करंट आ गया। जिसने कई श्रद्धालु चपेट में आ गए, इनमें भिंदर भी शामिल था। इन्हें तुरंत सिविल अस्पताल तलवंडी साबो ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने भिंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य श्रद्धालुओं का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


भिंदर के परिजनों का कहना है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। टैंट के साथ लाइट के तार के जोड़ पर पर कोई भी टेप नहीं लगाई गई थी। इसके चलते यह जोड़ लोहे की पाइप के संपर्क में आ गया और यह हादसा हो गया। परिजनों की मांग है कि उनके घर में सिर्फ भिंदर ही कमाई करने वाला था। उसकी कमाई से ही घर का गुजारा चलता था। उसकी दो बहनों की भी शादी करनी है, इसलिए आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed