{"_id":"6aacfd7239ef812b8d099ec0","slug":"acb-raids-sirsa-municipal-council-probe-into-amrut-projects-begins-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सिरसा नगर परिषद में एसीबी की रेड, अमृत प्रोजेक्ट्स की जांच शुरू; बार-बार मिल रही थी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सिरसा नगर परिषद में एसीबी की रेड, अमृत प्रोजेक्ट्स की जांच शुरू; बार-बार मिल रही थी शिकायतें
Fri, 18 Sep 2026 02:29 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:29 PM IST
सार
जांच अमृत योजना के तहत चल रही बरसाती परियोजना से संबंधित है, जिस पर पिछले डेढ़ साल से काम चल रहा है और इसका अनुमानित खर्च 37 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ से एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम शुक्रवार को सिरसा नगर परिषद कार्यालय पहुंची। टीम ने बरसाती परियोजना के संबंध में नगर परिषद के एक्सईएन राकेश पुनिया और कार्यकारी अधिकारी सुमनलता से बातचीत की।
विज्ञापन
यह जांच अमृत योजना के तहत चल रही बरसाती परियोजना से संबंधित है, जिस पर पिछले डेढ़ साल से काम चल रहा है और इसका अनुमानित खर्च 37 करोड़ रुपये है। परियोजना का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और वर्तमान में बाजार क्षेत्र में काम जारी है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, प्रोजेक्ट वन के तहत किए गए 32 करोड़ रुपये के काम की भी जांच की जा रही है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के संबंध में बरवाला से अनिल मोहिल और हांसी से प्रवीण शर्मा को भी बुलाया गया है। बरसाती परियोजना के साथ-साथ, हाल ही में सड़कों की शिकायतों की भी जांच की जा रही है। इन शिकायतों को लेकर भाजपा पार्षदों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन