फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   AC bus fare is one and a half times more than normal bus, passengers are reluctant to travel

Sirsa News: एसी बस का किराया सामान्य बस से डेढ़ गुणा अधिक, सफर करने से गुरेज कर रहे हैं यात्री

Mon, 16 Oct 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
AC bus fare is one and a half times more than normal bus, passengers are reluctant to travel
सिरसा।
विज्ञापन

यात्रियों को सुविधा देने के लिए दिल्ली डिपो की ओर से सिरसा तक एसी बस का संचालन बीते 15 दिनों से किया जा रहा है। लेकिन बस का किराया अन्य बसों से डेढ़ गुणा अधिक होने के कारण यात्री इस में सफर करने से गुरेज कर रहे हैं। यात्री सामान्य बसों से सफर कर सिरसा से दिल्ली और दिल्ली से सिरसा तक पहुंच रहे हैं। वहीं सिरसा डिपो में भी जल्द ही पांच नई एसी बसों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
सिरसा से दिल्ली तक सामान्य बसों का किराया 295 रुपये है। जबकि एसी बस का किराया 450 के करीब है। किराया अधिक होने के कारण यात्री इस बस में सफर करने की बजाए अन्य बसों की तरफ रुख कर रहे हैं। दिल्ली से सिरसा के लिए यह बस सुबह 10.40 पर रवाना हो रही है जोकि सिरसा से दिल्ली के लिए वापस शाम साढ़े 7 बजे चलती है। लेकिन इस बस में सामान्य वर्ग के लोग कम सफर कर रहे हैं। हालांकि काउंटर पर बस के लगने के बाद यात्रियों को इसके किराए संबंधित जानकारी भी दी जाती है। ताकि बीच रास्ते में यात्री किराए को लेकर किसी तरह का रोष व्यक्त न कर सके।
विज्ञापन


डिपो में शामिल होनी हैं पांच नई एसी बस
बता दें कि परिवहन विभाग की ओर से सिरसा डिपो के लिए पांच एसी बसों को करीब एक वर्ष पहले मंजूरी दी गई थी। लेकिन अभी तक यह बसें बेड़े में शामिल नहीं हुई हैं। बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद उन्हें भी लंबे रूट पर चलाए जाने का प्लान बनाया गया है। जिससे लंबे रूट के यात्री आरामदायक सफर कर पाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूटों पर उतरी सभी नई बसें, यात्रियों को मिले रही सुविधा
सिरसा डिपो में पहुंची 19 यूरो सिक्स बसों को सोमवार को रूट पर उतार दिया गया है। इन बसों को अभी लंबे रूट पर चलाया जा रहा है। जबकि जो बसें पहले लंबे रूट पर चल रही थी उन्हें लोकल रूटों पर रवाना किया जा रहा है। बता दे कि बीते दिन इन सभी बसों को रूट पर उतारने के दौरान उनमें तकनीकी खराबी आ गई थी। अब इन बसों को रूट पर उतार दिया गया है।


दिल्ली से सिरसा तक एसी बस का संचालन हो रहा है। किराया सामान्य बसों से डेढ़ गुणा है। डिपो में नई एसी बसें शामिल होनी है। जिसका यात्री लाभ उठा सकते हैं।
नंदलाल, डीआई, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article