फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Abhay Singh has the most movable property, Ranjit Singh is fond of animal husbandry.

Sirsa News: अभय सिंह के पास सबसे ज्यादा चल संपत्ति, रणजीत सिंह पशुपालन के शौकीन

Fri, 13 Sep 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Abhay Singh has the most movable property, Ranjit Singh is fond of animal husbandry.
अभय सिंह।
अभय सिंह की पत्नी कांता चौटाला की आय घटी, अमित सिहाग की पत्नी की बढ़ी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
सिरसा। विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन दिग्गजों ने नामांकन दाखिल किए। इन दौरान दाखिल हल्फनामे के अनुसार इनेलो नेता अभय सिंह के अभय के पास कुल चल संपत्ति 32 करोड़ 96 लाख 08 हजार रुपये है। इसके अलावा कांग्रेस के अमित सिहाग के पास एक .32 बोर की रिवॉल्वर और निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत सिंह के पास .12 बोर की गन, .38 बोर की रिवॉल्वर है। रणजीत सिंह पशुपालन के शौकीन हैं। उनके पास 4 भैंस, 3 गाय हैं।
इनेलो नेता अभय चौटाला की आय पांच साल में एक करोड़ 17 लाख 13 हजार से बढ़कर एक करोड़ 63 लाख 83 हजार रुपये हो गई। वहीं उनकी पत्नी कांता चौटाला की आय 8.86 लाख से घटकर 8.75 लाख हो गई है। अभय पर आय से अधिक संपत्ति मामलों समेत कई अन्य केस चल रहे हैं। अभय के पास नकदी 5 लाख 2,372 रुपये हैं। वहीं पत्नी के पास 7.24 लाख रुपये हैं। उनके पास 2 ट्रैक्टर समेत 5 अन्य वाहन हैं। वहीं 870 ग्राम सोने के गहने भी हैं। अभय के पास 18 एकड़ से ज्यादा जमीन है। अभय पर 90.8 लाख और पत्नी पर 1.9 करोड़ की देनदारी भी है। अभय के पास कुल चल संपत्ति 32 करोड़ 96 लाख 08 हजार रुपये है।
विज्ञापन



पांच साल में आधी से भी घटी अमित सिहाग की आय
डबवाली सीट से कांग्रेस की टिकट पर नामांकन दाखिल करने वाले अमित सिहाग की आय पांच में आधे से भी ज्यादा कम हो गई। वर्ष 2019-20 में अमित की आय 58,09,716 रुपये थी जो कि वर्ष 2023-24 में घटकर 24,05,222 रुपये रह गई। इनकी पत्नी सुभ्रा की आय 36,86,430 रुपये बढ़ गई। वर्ष 2019-20 में सुभ्रा ने आयकर रिटर्न भरी ही नहीं थी। अमित के पास सवा तीन लाख रुपये नकद हैं। इसके अलावा दो गाड़िया और 387 ग्राम सोने के गहने हैं। अमित के पास एक .32 बोर की रिवॉल्वर है। चल संपत्ति कुल 5 करोड़ 51 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोगुना हुई रणजीत सिंह की आय
रानियां सीट से निर्दलीय ताल ठोकने वाले रणजीत सिंह की वर्ष 2019-20 में कुल आय 16,46,780 रुपये थी जो कि पांच साल में दोगुना से थोड़ी ज्यादा हो गई। वर्ष 2023-24 में रणजीत की कुल आय 34,01,123 रुपये हो गई। रणजीत के पास 2 लाख 10 हजार नकद है। रणजीत सिंह पशुपालन के शौकीन हैं। उनके पास 4 भैंस, 3 गाय हैं। इसके अलावा .12 बोर की गन, .38 बोर की रिवॉल्वर भी है। रणजीत के पास एक करोड़ एक लाख 68 हजार 940 रुपये की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed