फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Abandoned roads after digging for three months, XEN issues notice to blacklist the agency

Sirsa News: तीन माह से खोदकर छोड़ी सड़कें, एक्सईएन ने एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए जारी किया नोटिस

Thu, 13 Jun 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Abandoned roads after digging for three months, XEN issues notice to blacklist the agency
अशोक होटल वाली गली में ठेकेदार द्वारा  बिना रैंप तोड़े बनाई गई सड़क। 
सिरसा। लोकसभा चुनाव के बाद फील्ड में उतरी नगर परिषद की टीमों को चौंकाने वाली स्थिति देखने को मिल रही है। जिन कार्यों को अप्रैल माह में खत्म हो जाना था। वहां पर ठेकेदार ने तीन माह से सड़कों को खोद कर छोड़ा हुआ है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि बारिश आती है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं कई कार्यों को ठेकेदार ने शुरू तक नहीं किया है। ऐसे में नगर परिषद के एक्सईएन कार्य अधर में छोड़ने वाली दी सिरसा श्रीराधे कोऑपरेटिव सोसायटी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट तौर पर आदेश जारी किए गए है कि यदि तीन दिनों में अधूरा कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिख दिया जाएगा। वहीं नियमानुसार जो कार्य शुरू नहीं हुए है उनके वर्कऑर्डर को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि नगर परिषद की ओर से आचार संहिता लगने से पूर्व कई क्षेत्रों की गलियों के कार्यों के टेंडर जारी किए गए थें। इन गलियों के साढ़े चार करोड़ के करीब के टेंडर दी सिरसा श्रीराधे कोऑपरेटिव सोसायटी को दिए गए थे। इनमें से तीन कार्यों के वर्कऑर्डर जारी कर दिए गए थे और एजेंसी ने सड़क उखाड़कर कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन सड़कों को उखाड़ने के बाद दोबारा कार्य शुरू नहीं किया। कई बार अधिकारियों द्वारा एजेंसी को नोटिस भी जारी किए गए है। एजेंसी की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ऐसे में बुधवार को फाइनल नोटिस एजेंसी को जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ये है कार्य की स्थिति
वार्ड नंबर 4 कालूराम नंबरदार वाली गली, श्रीराम धर्मकांटा वाली गली का निर्माण
कुल लागत - 11.83 लाख रुपये
वर्कऑर्डर जारी हुआ - 16 मार्च 2024
काम पूरा करना था - 22 अप्रैल 2024
---
वार्ड नंबर 31 - विष्णु पुरी वाली गली का निर्माण

कुल लागत - 42.55 रुपये

वर्कऑर्डर जारी हुआ - 16 मार्च 2024

काम पूरा करना था - 22 मई 2024
----
वार्ड 26 हनुमान मंदिर से केलियाया रोड, कांडा कॉलोनी में गली का निर्माण
कुल लागत - 49.63 रुपये

वर्कऑर्डर जारी हुआ - 1 मार्च 2024

काम पूरा करना था - 7 मई 2024
---
वार्ड 26 श्री तारा बाबा कुटिया के गेट से श्री श्याम बेकर वाली गली का निर्माण

कुल लागत - 49.88 रुपये

वर्कऑर्डर जारी हुआ - 1 मार्च 2024

काम पूरा करना था - 7 मई 2024
---
वार्ड एक की विभिन्न गलियों का निर्माण
कुल लागत - 91.22 रुपये

वर्कऑर्डर जारी हुआ - 1 मार्च 2024

काम पूरा करना था - 6 जुलाई 2024
---
सीसी की सड़क का निर्माण रेलवे ओवरब्रिज से रूद्रा मोटर तक
कुल लागत - 228 रुपये

वर्कऑर्डर जारी हुआ - 1 मार्च 2024

काम पूरा करना था - 6 जुलाई 2024
---

एजेंसी को कार्य नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है। एजेंसी को तीन दिन का समय अधूरे छोड़े कार्य के लिए दिया गया है। एजेंसी ऐसा नहीं करती है तो ब्लैक लिस्ट करने को लेकर मुख्यालय पत्र भेजा जाएगा।
विक्की, कार्यकारी अभियंता। नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed