फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Aadhar card related work resumed in the city post office from today

Sirsa News: शहर के डाक घर में आधार कार्ड संबंधित कार्य आज से फिर शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card related work resumed in the city post office from today
डाक घर में लगी मशीन को सेट करते आपरेटर प्रदीप कुमार।
कालांवाली। शहर के डाक घर में आधार कार्ड की मशीन पिछले तीन दिन से बंद थी। इसके कारण आमजन को आधार कार्ड संबंधी कार्य करवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब 25 जुलाई से दोबारा से आधार कार्ड संबंधी कार्य शुरू होने से आमजन को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


दरअसल, शहर के डाक घर व नगर पालिका में आधार कार्ड के लिए मशीन लगी हुई है। इन जगहों पर ही नया आधार कार्ड बनवाने, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि बदलवाने संबंधी और आधार कार्ड अपडेट करवाने संबंधी कार्य किया जाता है। यहां पर शहर के अलावा गांव कालांवाली, देसूमलकाना, दादू, तिलोकेवाला, गदराना, चकेरियां, हस्सू, नौरंग, तख्तमल, तिलोकेवाला सहित 30 से अधिक गांवों के लोग आते हैं।
विज्ञापन

डाक घर में गली आधार कार्ड मशीन में साफ्टवेयर अपडेट के कारण 21 जुलाई के बाद आधार कार्ड संबंधी कार्य बंद था। अब विभाग ने आधार कार्ड मशीन का साफ्टवेयर अपडेट कर लिया है और पहले की तरह सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आधार कार्ड संबंधी कार्य किए जाएगें। वहीं ऑपरेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मशीन दोबारा से चालू हो जाएगी और आमजन को आधार कार्ड संबंधी कार्य करवाने के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed