फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A young man going for a walk was run over by a vehicle 500 meters from his home

Sirsa News: सैर पर निकले युवक को घर से 500 मीटर दूर वाहन ने कुचला

Fri, 04 Sep 2026 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
A young man going for a walk was run over by a vehicle 500 meters from his home
सिरसा। गांव फग्गू में स्टेट हाईवे पर रात के समय सैर कर रहे 26 वर्षीय युवक रघुवीर को अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया। शुक्रवार तड़के उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क पर लहूलुहान हालत में मिला।
विज्ञापन

गांव फग्गू निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी ड्यूटी डबवाली जिले में है। उसका छोटा भाई रघुवीर वीरवार रात करीब 10 बजे सैर करने के लिए सड़क पर गया था। भोजन करने के बाद परिवार के लोग सो गए थे।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार के अनुसार सुबह करीब चार बजे वह उठा तो रघुवीर चारपाई पर नहीं था। उसने उसकी तलाश शुरू की। घर से करीब 500 मीटर दूर स्टेट हाईवे पर रघुवीर का शव खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण ने अंदेशा जताया कि सैर के दौरान पीछे से आए अज्ञात भारी वाहन ने रघुवीर को टक्कर मारी होगी। पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि रोड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed