{"_id":"5ec95c3d8ebc3e90541ff57f","slug":"a-young-man-attacked-in-front-of-the-store-sirsa-news-rtk5562779135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के आगे सो रहे युवक पर हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के आगे सो रहे युवक पर हमला, गंभीर
विज्ञापन
कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडिशनल अनाज मंडी में शुक्रवार देर रात को दुकान के आगे चारपाई पर सोये एक मजदूर पर चोरी की नीयत से आए अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर साथी मजदूर उसके पास पहुंचे और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। शनिवार सुबह मजदूरों ने मार्केट कमेटी का गेट बंद कर प्रशासन और मार्केट कमेटी के खिलाफ एक घंटे तक नारेबाजी की। सूचना पाकर डीएसपी आर्यन चौधरी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने आरोपित दो हमलावरों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब एक बजे एडिशनल अनाज मंडी की दुकान नंबर 17 के आगे सो रहे मजदूर पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब हमले के बारे में आस पास के लोगों को पता लगा और भाग कर आए तो देखा कि चार लोग हमला करके वहां से भाग रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। सुबह होते ही सभी मजदूरों में रोष फैलने लगा। शनिवार सुबह सभी मजदूर अनाज मंडी में एकत्रित होना शुरू हो गए। सभी मजदूर मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एक साथ सभी मजदूरों को एकत्रित देख सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यवान मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह और डीएसपी आर्यन चौधरी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को शांत किया। डीएसपी आर्यन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मजदूर यूनियन के प्रधान महावीर से बात कि जिसमें उन्हें बताया कि जिन लोगों ने युवक पर हमला किया है उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
डीएसपी आर्यन चौधरी को मजदूरों ने बताया कि मंडी में गश्त के लिए तैनात पीसीआर रात को एक जगह रोक दी जाती है। मंडी के गेटों पर कोई भी चौकीदार नहीं है। जिससे रात को कोई भी अज्ञात व्यक्ति मंडी में प्रवेश कर सकता है। आढ़ती और मार्केट कमेटी की और से मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। घायल मजदूर अनिल के बड़े भाई रामू ने बताया कि वह पांच भाई है और मंडी में मजदूरी का काम करते है। शुक्रवार रात को उसका छोटा भाई मंडी की 17 नंबर दुकान के आगे सो रहा था। उनका कहना है कि चार अज्ञात लोगों ने दुकान में घुसने की कोशिश की। आवाज सुनकर अनिल की आंख खुल गई और उसने अज्ञात लोगों को रोकना चाहा तो हमलावरों ने 27 वर्षीय अनिल धानक के गले, हाथ और पैरों पर तेजधार हथियार से वार किए। शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। रामू ने बताया कि भाई को खून से लथपथ देख भाई को नागरिक अस्पताल पर भर्ती करवाया। तेजधार हथियार से किए गए हमले के कारण कारण अनिल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मजदूर बोले- पीसीआर कर्मचारी रात में करते हैं आराम
मजदूरों को आरोप है कि मंडी में चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से दो पीसीआर तैनात की गई है। लेकिन रात के समय पीसीआर गश्त करने की बजाए किसी कोने में रोक दी जाती है। पुलिस कर्मचारी पीसीआर को खड़ी कर सो जाते हैं। अगर पीसीआर रात भर गश्त करती तो यह घटना घटित नहीं होती।
पुलिस को दिए दो संदिग्धों के नाम
अनिल के परिवार की और से इस घटना को अंजाम देने आए चार युवकों में से दो युवकों के नाम शक के आधार पर पुलिस प्रशासन को दिए गए हैं। अनिल के बड़े भाई रामू का कहना है कि उससे छोटे भाई का साला उस समय मौके पर मौजूद था। घटना के समय आवाज सुनकर जैसे ही अज्ञात वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे तो उसने मौके पर दो युवकों को देखा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित अमन पहलवान और राहुल आदीवाल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी जांच करने पहुंचकर घायल के परिजनों से बातचीत की है। मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-डीएसपी हेडक्वार्टर आर्यन चौधरी, डीएसपी मुख्यालय सिरसा।